स्लोवाकिया में होगा राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर का मतदान

स्लोवाक राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में मतदान का प्रतिशत 51.91 रहा

स्लोवाकिया में होगा राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर का मतदान

ब्रातिस्लावा। स्लोवाकिया के पूर्व विदेश मंत्री इवान कोरकोक ने राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में 42.51त्न वोट प्राप्त की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी, स्लोवाक संसद के प्रमुख पीटर पेलेग्रिनी को 37.02त्न वोट मिले। यह जानकारी स्लोवाक गणराज्य के सांख्यिकी कार्यालय से रविवार को प्राप्त हुई।  

स्लोवाक राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में मतदान का प्रतिशत 51.91 रहा। चूंकि किसी भी उम्मीदवार को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, इसलिए देश में अगला राष्ट्रपति चुनने के लिए 6 अप्रैल को दूसरे दौर का मतदान होगा।

पेलेग्रिनी को स्लोवाक के वर्तमान प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के करीबी सहयोगी और यूक्रेनी संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थक माना जाता है। दूसरी ओर, कोरकोक मुखर रूप से यूक्रेन और एक मजबूत यूरोपीय संघ का समर्थन करते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस