सर्जियो गोर का दावा, एडमिरल सैमुअल पापारो की भारत यात्रा से भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों में आएगी मजबूती

भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी: एडमिरल पापारो का दौरा

सर्जियो गोर का दावा, एडमिरल सैमुअल पापारो की भारत यात्रा से भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों में आएगी मजबूती

अमेरिकी एडमिरल सैमुअल पापारो ने दिल्ली में भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को नई ऊंचाइयों पर बताया। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय सेना की रणनीति और संयम की सराहना करते हुए क्षेत्रीय सुरक्षा पर जोर दिया।

नई दिल्ली। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमांड के एडमिरल सैमुअल पापारो की भारत यात्रा से अमेरिका-भारत रक्षा साझेदारी का विस्तार होगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण सहयोग को मजबूत करने का समय है। राजदूत गोर ने कमांडर पापारो का भारत में स्वागत किया और दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को और गहरा करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में गोर ने कहा, अमेरिका-भारत रक्षा साझेदारी का विस्तार करने के लिए एडमिरल पापारो के भारत आगमन पर मुझे बहुत खुशी है। अब हमारे दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण सहयोग को मजबूत करने का समय है। यह दौरा रणनीतिक एवं सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयासों को दर्शाता है, जिससे हिं-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिलती है।

सैमुअल पापारो ने रविवार को अपनी यात्रा के दौरान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सैन्य अभियानों के रणनीतिक कार्यान्वयन की सराहना की और कहा कि दुनिया के हर संघर्ष से हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने अमेरिका-भारत रक्षा संबंधों को सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर कहा, साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते दबाव और आक्रामकता पर चिंता भी व्यक्त की।

पिछले एक दशक में, भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी ने जटिल सैन्य अभ्यासों, रक्षा बिक्री एवं रणनीतिक संवाद के माध्यम से परिवर्तनकारी विकास देखा है। अमेरिका परिचालन समन्वय, सूचना साझाकरण, समान विचारधारा वाले साझेदारों के साथ सहयोग तथा रक्षा औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकी सहयोग के माध्यम से इस साझेदारी को मजबूत कर रहा है। अमेरिका के साथ एक स्थायी साझेदारी में एक मजबूत एवं सक्षम भारत, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने और संघर्ष को रोकने में मदद कर सकता है।

Read More राज्यसभा में भाजपा सांसद के "मिनी पाकिस्तान" कहने पर भड़के टीएमसी सदस्य, कड़ी कार्रवाई की मांग

जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के साथ चतुर्भुजीय साझेदारी रणनीतिक महत्व के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए मजबूत हो रही है। इन देशों के बीच सैन्य सहयोग जारी है और वे मालाबार अभ्यास जैसी बहुपक्षीय गतिविधियों को संस्थागत रूप प्रदान करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं जो उनकी नौसेनाओं को एक साथ लाकर उनकी अंतर-संचालनीयता को बढ़ाता है।

Read More 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव को बड़ी राहत, एम पी एम एल ए कोर्ट ने दी जमानत? 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का दावा, बोलें-एआई समिट के नतीजे प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य का करेंगे निर्माण पीएम मोदी का दावा, बोलें-एआई समिट के नतीजे प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य का करेंगे निर्माण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में पांच दिवसीय 'एआई इम्पैक्ट समिट 2026' का उद्घाटन किया। उन्होंने 'सर्वजन हिताय, सर्वजन...
ईरानी सरकार की बड़ी घोषणा, कहा अगर अमेरिका प्रतिबंध हटा दें तो हम समझौते के लिये तैयार, दोनों पक्षों ने बैठक को बताया अच्दी शुरूआत 
पंच गौरव योजना से निखर रहा आमेर का पर्यटन वैभव, सैलानियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
श्याम भजन संध्या में झूमे भक्त, फूलों की होली संग फागोत्सव की धूम
दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस के मौके पर अमित शाह ने रखी कई परियोजनाओं की आधारशिला, सी4आई दिल्ली की जनता को किया समर्पित
न्यूजीलैंड में तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त: हवाई यातायात ठप्प; 30,000 घरों की बिजली गुल, कई उड़ाने रद्द
भावनगर टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन, जानें समय