ईएसए की अंतरिक्ष से सौर ऊर्जा भेजने की योजना, अंतरिक्ष प्रमुख जांच में जुटे

भविष्य में उर्जा की कमी को पूरा करने में हो सकता है मददगार

ईएसए की अंतरिक्ष से सौर ऊर्जा भेजने की योजना, अंतरिक्ष प्रमुख जांच में जुटे

ईएसए के महानिदेशक जोसेफ एशबैकर ने कहा उनका मानना है, कि भविष्य में ऊर्जा की कमी को पूरा करने के लिए अंतरिक्ष से सौर ऊर्जा बहुत मददगार साबित हो सकता है।

पेरिस। अंतरिक्ष प्रमुख इस बात की जांच करने में जुटे हुए है, कि क्या अंतरिक्ष से लाखों घरों को बिजली उपलब्ध करायी जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी पेरिस मुख्यालय में इस पर विचार करेगी। जिसका मुख्य उद्देश्य विशाल उपग्रहों में कक्षा स्थापित करना और प्रत्येक उपग्रह एक पावर स्टेशन की तरह बिजली उत्पन्न करने में सक्षम हो। इसके लिए तीन साल के अध्ययन को मंजूरी दी जा सकती है, कि क्या अंतरिक्ष में विशाल सौर फार्म काम कर सकते हैं, और जिसे प्रभावी लागत से प्राप्त की जा सके।

ईएसए के महानिदेशक जोसेफ एशबैकर ने कहा उनका मानना है, कि भविष्य में ऊर्जा की कमी को पूरा करने के लिए अंतरिक्ष से सौर ऊर्जा बहुत मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें कार्बन तटस्थ अर्थव्यवस्थाओं को बदलने की जरुरत है, और इसलिए हम ऊर्जा का उत्पादन के तरीकों परिवर्तन करना चाहते हैं, और विशेष रूप से हम ऊर्जा उत्पादन के जीवाश्म ईंधन वाले हिस्से को कम करें।

ईएसए अपने सदस्य देशों से एक शोध कार्यक्रम के लिए फंड की मांग कर रहा है, जिसे सोलारिस कहा जाता है, जिसमें पता लगाया जाएगा कि क्या अंतरिक्ष आधारित सौर ऊर्जा को विश्वसनीय रूप से और प्रभावी लागत के तरीके से विकसित करना संभव है। यह कार्यक्रम पेरिस में ईएसए की बैठक में अनुसंधान पर विचार किए जाने वाले कई प्रस्तावों में से एक है, जो अंतरिक्ष अन्वेषण, पर्यावरण निगरानी और संचार के लिए अंतरिक्ष एजेंसी की योजनाओं के अगले चरण के लिए बजट निर्धारित करेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना