दुनिया के अहम मुस्लिम देशों का गाजा संकट पर बड़ा बयान : हमास से की हथियार छोड़ने की अपील, कहा- शासन से हटे 

अपने हथियार फिलिस्तीनी प्राधिकरण को सौंपने होंगे

दुनिया के अहम मुस्लिम देशों का गाजा संकट पर बड़ा बयान : हमास से की हथियार छोड़ने की अपील, कहा- शासन से हटे 

रिपोर्ट के मुताबिक यूरोपीय संघ और अरब लीग ने गाजा संकट पर अपना घोषणा-पत्र जारी किया है।

रियाद। गाजा में इजरायली हमलों से गहराते संकट के बीच अरब देशों की ओर से बड़ा बयान आया है। कतर, सऊदी अरब और मिस्र जैसे अरब देशों ने फिलिस्तीनी गुट हमास से हथियार छोड़ने की अपील की है। इन देशों ने अपने एक साझा बयान में कहा कि हमास को हथियार रखने और गाजा पर शासन का अपना दावा छोड़ देना चाहिए, ताकि गाजा में चल रहे विनाशकारी युद्ध को खत्म करने का रास्ता निकाला जा सके। रिपोर्ट के मुताबिक यूरोपीय संघ और अरब लीग ने गाजा संकट पर अपना घोषणा-पत्र जारी किया है। घोषणा-पत्र में कहा गया कि हमास को गाजा में अपना शासन समाप्त करना होगा। एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी स्टेट के उद्देश्य के अनुरूप अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के साथ हमास को अपने हथियार फिलिस्तीनी प्राधिकरण को सौंपने होंगे।

फ्रांस ने कहा- ये एतिहासिक घोषणा-पत्र
सऊदी अरब के साथ सम्मेलन की अध्यक्षता करने वाले फ्रांस ने घोषणा-पत्र को अभूतपूर्व बताया। फ्रांस के विदेश मंत्री जीन नोएल बैरोट ने कहा कि पहली बार अरब देशों ने हमास के निरस्त्रीकरण का आह्वान किया है। यह ऐतिहासिक है, क्योंकि इससे भविष्य में उनकी इजरायल के साथ संबंधों को सामान्य बनाने की मंशा दिखती है। फ्रांस, ब्रिटेन और कनाडा समेत पश्चिमी देशों की ओर से सह हस्ताक्षरित इस मसौदे में युद्ध की समाप्ति के बाद गाजा को स्थिर करने के लिए विदेशी बलों की संभावित तैनाती का भी आह्वान किया गया है। इजरायल और अमेरिका ने इस बैठक में भाग नहीं लिया। यह घोषणापत्र सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी प्रतिनिधिमंडल के इजरायल और हमास दोनों से गाजा छोड़ने का आह्वान करने के बाद आया है।

 

Tags: crisis

Post Comment

Comment List

Latest News

विधानसभा ने नए पीएम ऑफिस सेवा तीर्थ शुभारंभ की दी शुभकामनाएं,  देवनानी ने कहा- राष्ट्र हित में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय  विधानसभा ने नए पीएम ऑफिस सेवा तीर्थ शुभारंभ की दी शुभकामनाएं, देवनानी ने कहा- राष्ट्र हित में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय 
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के साथ विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई।
युवाओं-बच्चों की अचानक मौतों पर अशोक गहलोत का सवाल, कहा- युवाओं और बच्चों में बढ़ते कार्डियक अरेस्ट व अचानक मौत बेहद चिंताजनक
संयुक्त राष्ट्र ने बंगाल के चावल की 3 किस्मों को दी मान्यता : ममता ने कहा- राज्य के लिए यह गर्व का पल
जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण
रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी
एग्जाम स्ट्रेस से सफलता तक परीक्षा फोबिया
ट्रोमा सेंटर में व्यवस्थाओं की फिर खुली पोल : एसएमएस अस्पताल में बारिश के साइड इफेक्ट, ट्रोमा सेंटर के ओटी के पास वार्ड में भरा पानी, ऑपरेशन टले