अमेरिका में फर्जी डकैती रचकर वीजा लेने का खेल बेनकाब: भारतीय नागरिक दोषी करार, अदालत ने दिया देश छोड़ने का आदेश

मितुल ने कबूला जून में अपना जुर्म

अमेरिका में फर्जी डकैती रचकर वीजा लेने का खेल बेनकाब: भारतीय नागरिक दोषी करार, अदालत ने दिया देश छोड़ने का आदेश
अमेरिका की अदालत ने फर्जी डकैती का नाटक रचकर आव्रजन लाभ हासिल करने की साजिश में शामिल एक भारतीय नागरिक को दोषी ठहराया। मामले में जुर्माना लगाने के साथ उसे देश छोड़ने का आदेश दिया गया। जांच एजेंसियों के अनुसार, कथित नेटवर्क नकली अपराध दिखाकर वीजा प्रक्रिया का दुरुपयोग करता था।

बोस्टन। अमेरिका के मैसाचुसेट्स में फर्जी डकैती का नाटक रचकर आव्रजन वीजा (यू-वीजा) पाने की साजिश में शामिल भारतीय नागरिक मितुल पटेल को बोस्टन की अदालत ने दोषी ठहराया है। अदालत ने पटेल (40) पर 1,000 डॉलर का जुर्माना लगाया और जेल में बिताए गये एक दिन को ही उसकी सजा मानते हुए उसे तुरंत अमेरिका से बाहर भेजने का आदेश दिया। मामले के मुताबिक, गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका में रह रहे मितुल पटेल और उसके 10 साथियों पर मार्च में मामला दर्ज हुआ था। मितुल ने जून में अपना जुर्म कबूल कर लिया था।

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी रामभाई पटेल और उसके साथी मार्च 2023 से दुकानों और रेस्तरां में फर्जी सशस्त्र डकैती करवाते थे। इसका मकसद दुकान के कर्मचारियों को पीड़ित दिखाकर उनके लिए अमेरिका का 'यू-वीजा' हासिल करना था। अमेरिका में यह वीजा उन विदेशियों को मिलता है जो किसी गंभीर अपराध का शिकार हुए हों और जांच में पुलिस की मदद करते हैं। इस फर्जीवाड़े में एक नकली डाकू दुकान में घुसकर बंदूक दिखाता था और पैसे लूटकर भाग जाता था। यह सब दुकान के सीसीटीवी में रिकॉर्ड होता था ताकि सबूत रहे। डाकू के भागने के पांच मिनट बाद कर्मचारी पुलिस को फोन करते थे। पीड़ित बनने के लिए मितुल पटेल जैसे लोग रामभाई को पैसे देते थे और रामभाई दुकानों के मालिकों को इसके बदले भुगतान करता था।

मितुल पटेल ने अक्टूबर 2023 में ऐसी ही एक फर्जी डकैती में 'पीड़ित' बनने के लिए रामभाई को पैसे दिए थे। एफबीआई के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क के मुख्य साजिशकर्ताओं को मई 2025 में ही दोषी ठहराया जा चुका था।

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में हादसा : ट्रेन की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत, सटीक कारण का पता लगा रही पुलिस महाराष्ट्र में हादसा : ट्रेन की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत, सटीक कारण का पता लगा रही पुलिस
सावनेर में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।...
राजस्थान के 5,919 हज आवेदकों का चयन, 10 अगस्त तक जमा कराने होंगे 1.52 लाख रुपए
चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक बाइक में लगी आग, पार्किंग में खड़ी कई मोटरसाइकिलें भी जलीं
रोजगार उत्सव से पहले भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश, मुख्य सचिव ने की समीक्षा
जयपुर में महिला सफाई कर्मियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, पिंक टॉयलेट की बताई अहमियत
यूनेस्को विरासत के 16 साल : जंतर-मंतर में विज्ञान और विरासत का संगम, स्कूली विद्यार्थियों को कराया जाएगा शैक्षणिक भ्रमण
सावन के पहले दिन कोटा में रिमझिम बारिश