पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने खालिदा जिया के निधन पर जताया शोक, कहा-खबर सुनकर बहुत दुख हुआ

खालिदा जिया का निधन

पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने खालिदा जिया के निधन पर जताया शोक, कहा-खबर सुनकर बहुत दुख हुआ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने जिया के परिवार और बांग्लादेशी जनता के प्रति संवेदनाएं जताते हुए, भारत-बांग्लादेश संबंधों और देश के विकास में उनके योगदान को सराहा। मोदी ने 2015 की ढाका मुलाकात को भी याद किया।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री और बंगलादेश राष्ट्रवादी पार्टी की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार और बंगलादेश के सभी लोगों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुखद क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पूर्व पीएम बेगम जिया तीन बार बंगलादेश की प्रधानमंत्री रहीं, उन्होंने देश की राजनीति को आकार देने और भारत बंगलादेश संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में ढाका में बेगम जिया से हुई अपनी मुलाकात को याद करते हुए कहा, बंगलादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें बंगलादेश के विकास के साथ-साथ भारत-बंगलादेश संबंधों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मुझे 2015 में ढाका में उनसे सौहार्दपूर्ण मुलाकात का यादगार अवसर मिला। आशा है कि, उनकी दूरदृष्टि एवं विरासत हमारी साझेदारी को आगे भी मार्गदर्शन प्रदान करती रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी
भगवंत मान ने राजस्थान पर पानी का 1.44 लाख करोड़ रुपए बकाया होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि...
पश्चिम एशिया संकट के बीच राजनाथ ​सिंह का बड़ा बयान: बोले-ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता जरूरी, विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए नई प्रौद्योगिकियों को अपनाना आवश्यक
वॉशिंगटन डीसी के सैन्य बेस पर अज्ञात ड्रोन दिखने से हड़कंप: मार्को रूबियो और पीट हेगसेथ की बढ़ाई सुरक्षा, व्हाइट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन
LPG गैस की कमी के दौरान बढ़ते साइबर फ्रॉड पर एडवाइजरी जारी
विकसित राजस्थान 2047 के लिए एमएसएमई बनेगा 'ग्रोथ इंजन': जोगाराम पटेल
जयपुर में MINI Cooper S 'विक्ट्री एडिशन' का भव्य आगाज़: BMW इंडिया 1 अप्रैल से बढ़ाएगा 2 प्रतिशत तक दाम
सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए शुरू किया इंटीग्रेटेड पेमेंट सिस्टम,