ट्रंप ने की क्रेडिट कार्ड पर ब्याज दरों की लिमिट 10% करने की घोषणा : 20–30% तक ब्याज ले रही कंपनियां, कहा- यह अफोर्डेबिलिटी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

विपक्षी सांसदों ने की आलोचना

ट्रंप ने की क्रेडिट कार्ड पर ब्याज दरों की लिमिट 10% करने की घोषणा : 20–30% तक ब्याज ले रही कंपनियां, कहा- यह अफोर्डेबिलिटी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

ट्रंप के मुताबिक यह 10% की लिमिट 20 जनवरी 2026 से एक साल के लिए लागू होगी। उन्होंने इसे अफोर्डेबिलिटी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रेडिट कार्ड पर ब्याज दरों को 10% तक सीमित करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिकी लोगों को कार्ड कंपनियों द्वारा वसूली जा रही ऊंची ब्याज दरों से राहत देने के लिए है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर आरोप लगाया कि कंपनियां 20–30% तक ब्याज ले रही हैं और पिछली सरकार ने इसे बढ़ने दिया।

ट्रंप के मुताबिक यह 10% की लिमिट 20 जनवरी 2026 से एक साल के लिए लागू होगी। उन्होंने इसे अफोर्डेबिलिटी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम बताया। हालांकि, ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस फैसले को लागू कैसे किया जाएगा। विपक्षी सांसदों ने इस घोषणा की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस की मंजूरी के बिना यह प्रस्ताव प्रभावी नहीं हो सकता है। 

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत