अमेरिकी नागरिकता पाने का ट्रंप का नया ऑफर : 50 लाख डॉलर का नया गोल्ड कार्ड पेश, कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर
अप्रवासी निवेशक वीजा कार्यक्रम EB-5 के विकल्प के लिए रूप में प्रस्तावित किया
वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक के साथ कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही इसके बारे में विस्तार से अवगत कराया जाएगा।
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमीर अप्रवासी लोगों के लिए गोल्ड कार्ड जारी किया है। इसकी कीमत 50 लाख डॉलर है। ट्रंप ने कहा कि यह अमेरिका की नागरिकता पाने का रास्ता है। गोल्ड कार्ड को मौजूदा अप्रवासी निवेशक वीजा कार्यक्रम EB-5 के विकल्प के लिए रूप में प्रस्तावित किया है।
ट्रंप ने कहा कि आने वाले समय में 10 लाख गोल्ड कार्ड बेचे जाएंगे। उन्होंने वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक के साथ कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही इसके बारे में विस्तार से अवगत कराया जाएगा।
Tags: trumps
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Feb 2025 19:01:32
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।...
Comment List