अमेरिका को ट्विटर देगा 15 करोड़ डॉलर का जुर्माना

अमेरिका के न्याय विभाग ने यह जानकारी दी

अमेरिका को ट्विटर देगा 15 करोड़ डॉलर का जुर्माना
ट्विटर ने डाटा गोपनीयता के कथित उल्लंघन के लिए अमेरिका की सरकार को 15 करोड़ डॉलर का जुर्माना देगा। इस पर ट्विटर ने सहमति व्यक्त की है।

वाशिंगटन। ट्विटर ने डाटा गोपनीयता के कथित उल्लंघन के लिए अमेरिका की सरकार को 15 करोड़ डॉलर का जुर्माना देगा। इस पर ट्विटर ने सहमति व्यक्त की है। अमेरिका के न्याय विभाग ने यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के अनुसार न्याय विभाग ने संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) के साथ मिलकर इस समझौते की घोषणा की। इस समझौते को संघीय अदालत द्वारा अनुमोदित किये जाने पर ट्विटर इनकार्पोरेशन को 15 करोड़ डॉलर का जुर्माना अदा करने के साथ ही उपयोगकर्ताओं की जानकारी सुरक्षित रखने के उपाय करने होंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया कि समझौते से उन आरोपों का समाधान होगा, जिसमें ट्विटर द्वारा उपयोगकर्ताओं की निजी संपर्कों की जानकारी को गलत तरीके से प्रस्तुत करके अमेरिकी कानून का उल्लंघन किया है। वर्ष 2013 से 2019 तक ट्विटर ने उपयोगकर्ताओं से खातों की सुरक्षा का हवाला देकर उनके निजी सम्पर्कों की जानकारी एकत्रित की थी, लेकिन कंपनी ने इसका इस्तेमाल उपभोक्ताओं को विज्ञापन भेजने में कंपनियों की मदद करने के लिए भी किया।


Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई