एक साल में 1207 फिल्में देखकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 60 साल के बुजुर्ग का अनोखा जुनून

सुबह से आधी रात तक सिनेमाघर में बिताते थे समय

एक साल में 1207 फिल्में देखकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 60 साल के बुजुर्ग का अनोखा जुनून
फिल्मों का ऐसा जुनून कि सालभर में 1207 फिल्में देख डालीं! पेंसिल्वेनिया के 60 वर्षीय ग्लेनवुड हॉस्किन जूनियर ने रोजाना तीन से ज्यादा फिल्में देखकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 777 फिल्मों का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। खास बात यह रही कि 28 डॉलर के मासिक पास से फिल्मों का खर्च बचाया और सिनेमाघर में घंटों बिताए।

अमेरिका। फिल्मों का शौक किसी को कितना आगे ले जा सकता है, इसकी मिसाल अमेरिका के 60 वर्षीय ग्लेनवुड हॉस्किन जूनियर ने पेश की है। पेंसिल्वेनिया के हॉस्किन ने एक साल में सिनेमाघरों में 1207 फिल्में देखकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अमेरिका के जकारिया स्वोप का 777 फिल्मों का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। हॉस्किन ने 31 मार्च 2025 को यह रिकॉर्ड बनाया।

फिल्मों के प्रति उनका जुनून ऐसा था कि उन्होंने अपनी पूरी दिनचर्या सिनेमाघरों के शो के समय के अनुसार बना ली थी। वे सुबह जल्दी पहुंच जाते और कई बार आधी रात तक फिल्में देखते रहते थे। इस तरह उन्होंने प्रतिदिन औसतन तीन से अधिक फिल्मों का आनंद लिया। उन्हें इस रिकॉर्ड के बारे में इंटरनेट पर जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने इसे तोड़ने का लक्ष्य तय किया। शुरुआत में उनकी योजना सर्दियां आने से पहले यह चुनौती पूरी करने की थी, लेकिन मौसम अनुकूल रहने से वे लगातार अपना अभियान जारी रख सके। हॉस्किन को एनिमेशन और कॉमेडी फिल्में सबसे ज्यादा पसंद हैं। उनका मानना है कि कॉमेडी फिल्में दूसरे दर्शकों के साथ देखने का आनंद अलग होता है।

ऐसे बचाया फिल्मों का खर्च

1207 फिल्में देखने के लिए हॉस्किन ने हर बार टिकट खरीदने के बजाय रीगल अनलिमिटेड की सदस्यता ली। इसके लिए वे करीब 28 डॉलर (लगभग 2500 रुपए) प्रतिमाह खर्च करते थे। खाने पर अतिरिक्त पैसा बचाने के लिए घर से भोजन ले जाते और फिल्मों के बीच ब्रेक में खाते थे। खाली समय में सिनेमाघर परिसर में टहलते भी थे। उनके लिए यह रिकॉर्ड केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि अपने पुराने शौक को जीने और नए दोस्त बनाने का जरिया भी बना।

Read More फोल्डेबल आईफोन खरीदते ही झटका! खरीदने के 6 घंटे बाद ही स्क्रीन में दरार, कंपनी ने मानी खराबी

Tags: Passion

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जल संरक्षण केवल जरूरत नहीं, सामूहिक जिम्मेदारी भी, प्रदूषण नियंत्रण मंडल में जल बचाने की शपथ जल संरक्षण केवल जरूरत नहीं, सामूहिक जिम्मेदारी भी, प्रदूषण नियंत्रण मंडल में जल बचाने की शपथ
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल में मंगलवार को 'ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक' के तीसरे दिन 'जल बचाओ' थीम पर जागरूकता...
राहुल को जवाब देने के बजाय विदेशी निवेशकों की बिकवाली रोकने के उपाय करे सीतारमण: कांग्रेस
दीपोत्सव के रंगों में सजा ग्लैमर का मंच, मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 का पोस्टर जारी
दिल्ली सरकार का मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज: 7000 किलो नकली खोया नष्ट, सीएम ने कहा- जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
युद्ध की बदलती चुनौतियों के लिए सेना को नई प्रौद्योगिकी और ताकत से लैस करने पर जोर: राजनाथ सिहं
एक साल में 1207 फिल्में देखकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 60 साल के बुजुर्ग का अनोखा जुनून
राजस्थान सीएम का विपक्ष पर हमला, बोले- कांग्रेस परिवारवाद की पार्टी, सत्ता की तिलमिलाहट में नेता हो रहे परेशान