आइसलैंड में ज्वालामुखी विस्फोट, इलाके को खाली करने की घोषणा

निकाले जाने वाले लोगों की सही संख्या अज्ञात है

आइसलैंड में ज्वालामुखी विस्फोट, इलाके को खाली करने की घोषणा

आइसलैंडिक मौसम सेवा के प्रवक्ता बेनेडिक्ट ओफेगसन ने कहा कि दरार लगभग 1.5 किलोमीटर लंबी है और ज्वालामुखी का लावा तेज गति से बह रहा है। 

रेक्जाविक। आइसलैंड में ग्रिंडाविक शहर के पास ज्वालामुखी विस्फोट शुरू हो गया है और आस-पास के इलाके को खाली करने की घोषणा की गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि ज्वालामुखी विस्फोट एक शक्तिशाली भूकंप के बाद हुआ। जोंसन ने कथित तौर पर कहा कि इलाके को खाली करने का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन निकाले जाने वाले लोगों की सही संख्या अज्ञात है। वहीं आइसलैंडिक मौसम सेवा के प्रवक्ता बेनेडिक्ट ओफेगसन ने कहा कि दरार लगभग 1.5 किलोमीटर लंबी है और ज्वालामुखी का लावा तेज गति से बह रहा है। 

ओफीगसन ने कहा कि यह संभावना नहीं है कि ग्रिंडाविक खतरे में है, लेकिन हम इस बारे में निश्चितता के साथ कुछ भी नहीं कह सकते हैं जब तक कि चीजें स्थिर नहीं हो जाती। आइसलैंड बड़ी टेक्टोनिक प्लेटों के चौराहे पर स्थित है और वहां उच्च ज्वालामुखी गतिविधि आम बात है। 

Tags: blast

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं