केंद्र सरकार की गलत नीतियों से बढ़ी महंगाई, वैट कम करने से राज्य सरकार पर पड़ा 550 करोड़ का आर्थिक भार : गहलोत

केंद्र सरकार की गलत नीतियों से बढ़ी महंगाई, वैट कम करने से राज्य सरकार पर पड़ा 550 करोड़ का आर्थिक भार : गहलोत

पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र के जोरावरपुरा व बूंदी जिले के ठीकरदा में किया प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का निरीक्षण

बूंदी। मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई बढ़ी है। राज्य सरकार  द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने से सरकार पर करीब 550 करोड़ रुपए का आर्थिक भार पड़ा है। केंद्र सरकार को अभी भी पेट्रोल-डीजल पर 10 से 15 रुपए कम करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री गहलोत ने यह बात बुधवार को हाड़ौती दौरे के दौरान कही। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री कोटा जिले के पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र के जोरावरपुरा और बूंदी जिले के ठीकरदा गांव पहुंचे थे।  जोरावरपुरा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केन्द्र की योजनाओं में भी राज्यों का अंश जोड़ा जा रहा है। पहले जहां केन्द्र का अंश 80 व राज्यों का 20 फीसदी होता था जो बाद में 60 व 40 फीसदी कर दिया गया था। अब केन्द्र की मोदी सरकार ने इसे 50-50 फीसदी कर दिया है जिससे राज्य सरकारों को केन्द्र की हर योजना में पैसा देना पड़ रहा है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार को अब पेट्रोल-डीजल पर 10 से 15 रुपए और कम करने चाहिए।


जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर का निरीक्षण किया। यहां से मुख्यमंत्री बूंदी जिले के ठीकरदा गांव पहुंचे। वहां भी उन्होंने प्रशासन गांव के संग शिविर का निरीक्षण किया। साथ ही जन सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम को शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान पीपल्दा विधायक राम नारायण मीणा, मध्य प्रदेश के श्योपुर विधायक बाबूलाल झड़ोल, विधायक खंडार अशोक बैरवा समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

बूंदी जिले को कई सौंगाते भी दी

बूंदी जिले की  हिण्डौली पंचायत समिति के ठीकरदा गांव में भी मुख्यमंत्री ने जनसभा को सम्बोधित किया। साथ ही बूंदी जिले को कई सौंगातें भी दी। इस अवसर पर उन्होंने 39 करोड़ रुपए की लागत की बूंदी-दलेलपुरा-अलोद-मण्डी सड़क चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने सथूर के उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक स्तर में क्रमोन्नत करने की भी घोषणा की। ठीकरदा एवं आसपास के 14 गांवों के वन क्षेत्र में होने के कारण विकास में आ रहे अवरोध का मुद्दा खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना द्वारा उठाए जाने पर आश्वस्त किया कि इसका हल निकाला जाएगा।

दिव्यांग महिला को व्हीलचेयर भेंट कर उसे स्वयं चलाया

शिविर के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोरावरपुरा निवासी दिव्यांग महिला मंजू बाई को व्हीलचेयर प्रदान की। साथ ही महिला से उसके दिव्यांग होने के कारणों की जानकारी ली और स्वयं व्हीलचेयर को चलाकर महिला को उसकी उपयोगिता बताई। व्हीलचेयर पर बैठाकर जब मुख्यमंत्री ने उसे चलाया तो मंजू बाई की आंखों में आंसू निकल पड़े।

भाजपा नेता जनता के बीच नहीं जाते, मीडिया में बयानबाजी करते हैं: डोटासरा

मुख्यमंत्री के साथ कोटा दौरे पर आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा नेता लोगों की समस्याएं सुनने के लिए जनता के बीच नहीं जाते हैं। सिर्फ मीडिया में ही बयानबाजी करते  रहते हैं। जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं जनता के बीच जाकर विधानसभावार शिविरों की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। लोगों की समस्याओं का समाधान करा रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई