यूक्रेन पर रूस हमले पर अमेरिका और जापान ने दिखाई सख्ती: अमेरिका ने रूस के आठ उप रक्षा मंत्रियों सहित 11 लोगों पर लगाये प्रतिबंध, तो जापान ने 17 रूस नागरिकों पर लगायी पाबंदी

अमेरिका-जापान ने यह कार्रवाई यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान को लेकर की है।

यूक्रेन पर रूस हमले पर अमेरिका और जापान ने दिखाई सख्ती: अमेरिका ने रूस के आठ उप रक्षा मंत्रियों सहित 11 लोगों पर लगाये प्रतिबंध, तो जापान ने 17 रूस नागरिकों पर लगायी पाबंदी

वाशिंगटन। अमेरिका ने रूस के आठ रक्षा मंत्रियों के अलावा नेशनल गार्ड के निदेशक विक्टर जोलोटोव, सैन्य तकनीकी सहयोग के निदेशक दिमित्री शुगेव और रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के महानिदेशक अलेक्जेंडर मिखेव पर प्रतिबंध लगा दिये हैं। अमेरिका ने यह कार्रवाई यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान को लेकर की है। अमेरिका के विदेश विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसके बारे में जानकारी दी है। विदेश विभाग ने बताया है कि सूची में रूस के उप रक्षा मंत्रियों में एलेक्सी क्रिवोरुचको, तैमूर इवानोव, यूनुस-बेक इवकुरोव, दिमित्री बुल्गाकोव, यूरी सदोवेंको, निकोले पंकोव, रुस्लान त्सालिकोव और गेन्नेडी •ादिको शामिल हैं।

जापान ने 17 रूस नागरिकों पर लगायी पाबंदी
टोक्यो। यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के मद्देनजर जापान ने 17 रूसी नागरिकों पर पाबंदी लगी दी है। जापान ने जिन रूसी नागरिकों को प्रतिबंधित किया है, उनमें रूसी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष गेन्नेडी जुगानोव, ड्यूमा के सांसदों, व्यवसायी विक्टर वेक्सेलबर्ग और उद्यमी यूरी कोवलचुक के रिश्तेदार शामिल हैं। जापान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि जुगानोव, कानून निर्माता लियोनिद कलाश्निकोव और अन्य लोगों की जापान  में संपत्ति को फ्रीज करने के इन लोगों के धन हस्तांतरण पर प्रतिबंध लगाया गया है।
इसके अलावा सूची में रेनोवा समूह के बोर्ड अध्यक्ष विक्टर वेक्सेलबर्ग और उद्यमी कोवलचुक के रिश्तेदार शामिल हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में किसानों का प्रदर्शन तेज, 26 मार्च को बजट वाले दिन विधानसभा तक करेंगे पैदल मार्च पंजाब में किसानों का प्रदर्शन तेज, 26 मार्च को बजट वाले दिन विधानसभा तक करेंगे पैदल मार्च
पंजाब में किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हुई...
रक्तदान शिविर में 69 यूनिट रक्त एकत्र, मुख्य उद्देश्य रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना
आज का भविष्यफल     
वन रक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक के बाद पढ़ाने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार
मोदी लेक्स फ्रिडमैन के साथ दिया 3 घंटे का साक्षात्कार, मोदी ने कहा-  भारत-चीन को प्रतिस्पर्द्धा करनी चाहिए, टकराव नहीं
मन में ठान लें तो कोई भी कार्य कठिन नहीं : रुक्मणी रियाड़
पाक सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, 7 सैनिकों की मौत