ब्रिटेन का दावा: रूसी सैनिकों ने पुतिन का आदेश मानने से किया इनकार

उन्होंने यूक्रेन के लोगों के प्रतिरोध को गलत आकलन किया।

ब्रिटेन का दावा: रूसी सैनिकों ने पुतिन का आदेश मानने से किया इनकार

फ्लेमिंग के हवाले से कहा कि ब्रिटेन के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा केंद्र ने यूक्रेन सरकार और सैन्य प्रणालियों को बाधित करने के रूस के निरंतर इरादे को देखा है।

कैनबरा। ब्रिटिश खुफिया प्रमुख जेरेमी फ्लेङ्क्षमग ने गुरुवार को कहा कि कुछ रूसी सैनिकों ने हथियारों और मनोबल की कमी के कारण अपने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेशों का यूक्रेन में पालन करने से इनकार कर दिया है। ब्रिटिश खुफिया एजेंसी जीसीएचक्यू फ्लेमिंग ने कैनबरा में कहा कि ऐसा लगता है कि  पुतिन ने स्थिति का बड़े पैमाने पर गलत आकलन किया है। यह स्पष्ट है कि उन्होंने यूक्रेन के लोगों के प्रतिरोध को गलत आकलन किया।

उन्होंने कहा कि हमने रूसी सैनिकों को हथियारों और मनोबल की कमी के कारण  आदेशों को पूरा करने से इनकार करते हुए, अपने स्वयं के उपकरणों में तोडफ़ोड़ करते हुए और यहां तक कि गलती से स्वयं के विमानों को मार गिराते हुए देखा है। उन्होंने कहा कि भले ही हम मानते हैं कि पुतिन के सलाहकार उन्हें सच बताने से डरते हैं। क्या हो रहा है और इन गलत निर्णयों की सीमा शासन के लिए स्पष्ट होनी चाहिए।

 फ्लेमिंग के हवाले से कहा कि ब्रिटेन के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा केंद्र ने यूक्रेन सरकार और सैन्य प्रणालियों को बाधित करने के रूस के निरंतर इरादे को देखा है। साथ ही उन संकेतकों को देखा है कि रूस के साइबर अभिनेता क्रेमलिन के कार्यों का विरोध करने वाले देशों में लक्ष्य की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने वैगनर समूह सहित यूक्रेन में भाड़े के सैनिकों और विदेशी लड़ाकों का उपयोग करने वाले रूस को लेकर कहा,'' समूह रूसी सेना की छाया शाखा के रूप में काम करता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला