कीव में तबाही, रूसी हमले में यूक्रेन सैन्य गोदाम नष्ट

इमारत पर गिरा मिसाइल का मलबा, एक की मौत

कीव में तबाही, रूसी हमले में यूक्रेन सैन्य गोदाम नष्ट
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हमले में एक स्कूल और एक सामुदायिक केंद्र को भी नुकसान पहुंचा है।

कीव। यूक्रेन पर रूस के हमले के 22वें दिन भी ताबतोड़ हमला जारी है। रूस की सेना की ओर से 3 शहरों में हमले जारी रहे। खारकीव में भी रूसी सेना का हमला और बमबारी जारी रही। ना कीव में रूसी सेना की बमबारी जारी रखी बल्कि मारियूपोल में रूसी सेना की बमबारी जारी रही। मारियूपोल में थियेटर पर भी रूस की ओर से रॉकेट बरसाए गए। यूक्रेन के कई शहरों पर रूसी सेना के हमले जारी रखे। यूक्रेन की राजधानी कीव में गुरुवार को एक आवासीय इमारत पर रूसी मिसाइल का मलबा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस के हवाले से जानकारी मिल है कि उसे स्थानीय समयानुसार तड़के 5.02 बजे डार्नित्स्की जिले में एक 16 मंजिला अपार्टमेंट में आग लगने और उसके क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली। स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने बताया कि बाद में आग पर काबू पा लिया गया। बचावकर्मियों ने 30 लोगों को घटनास्थल से निकाला। बीबीसी ने बताया कि एक अन्य रूसी मिसाइल ने यूक्रेन में तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक शैक्षणिक संस्थान को निशाना बनाया। अधिकारियों ने बताया कि खारकिव के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के मेरेफा शहर में स्थित यह इमारत 24 फरवरी को रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुई इमारत है। बीबीसी ने कहा कि दमकल सेवाओं ने अभी तक आग पर काबू नहीं पाया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हमले में एक स्कूल और एक सामुदायिक केंद्र को भी नुकसान पहुंचा है।


कीव में तबाही, रूसी हमले में यूक्रेन सैन्य गोदाम नष्ट
 मास्को। रूसी सेना ने लड़ाकू विमानों के हमलों से  बुधवार रात को यूक्रेनी सेना के सैन्य गोदाम नष्ट हो गये हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 मंत्रालय ने यूक्रेन की सैन्य प्रतिष्ठानों को  नष्ट करने वाले विमान की तस्वीरें जारी की हैं। एक बयान में मंत्रालय ने कहा, ''रूस के लड़ाकू विमानों से किए गए हमलों से यूक्रेन सेना के हथियारों और गोला-बारूद के गोदाम नष्ट हो गये हैं।''

 

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस