आईसीएआई ने केडीके सॉफ्टवेयर द्वारा विकसित जीएसटी सॉफ्टवेयर सूचीबद्ध

केडीके सॉफ्टवेयर 100 फाइलिंग के साथ एक साल की मुफ्त सदस्यता प्रदान करेगा

आईसीएआई ने केडीके सॉफ्टवेयर द्वारा विकसित जीएसटी सॉफ्टवेयर सूचीबद्ध
नई दिल्ली। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की शीर्ष संस्था आईसीएआई के साथ एक स्ट्रेटजी पार्टनरशिप के तहत, केडीके सॉफ्टवेयर ने अपने अत्यधिक उन्नत जीएसटी फाइलिंग सॉफ्टवेयर को एक साल के लिए नि:शुल्क उपलब्ध करवाने की घोषणा की है।

नई दिल्ली। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की शीर्ष संस्था आईसीएआई के साथ एक स्ट्रेटजी पार्टनरशिप के तहत, केडीके सॉफ्टवेयर ने अपने अत्यधिक उन्नत जीएसटी फाइलिंग सॉफ्टवेयर को एक साल के लिए नि:शुल्क उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। ये क्लाउड आधारित सॉफ्टवेयर स्वचालित डेटा हैंडलिंग और उच्च सुरक्षा के साथ जीएसटी, टीडीएस और एक्सबीआरएल का एक पूरा बंडल प्रदान करेगा।  सीए अनिकेत सुनील तलाटी, वाइस प्रेसीडेंट आईसीएआई और सीए प्रकाश शर्मा, प्रेसीडेंट प्रैक्टिस में शाामिल मेम्बर की कमेटी और टीम को बधाई दी

प्रमुख सास कंपनी में से एक, केडीके सॉफ्टवेयर 1.5 दशकों से भारतीय कर निर्धारण ढांचे में एडवांस टेक्नोलॉजी पेश कर रहा है। अपने हालिया उत्पाद ‘एक्सप्रेस जीएसटी’ के साथ केडीके सॉफ्टवेयर ने चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को आसान तकनीक के साथ अपनी प्रक्टिस को बढ़ाने के लिए किफायती स्वचालन (economical automation) प्रदान करने वाले अपने वादे को फिर से पूरा किया है।

केडीके सॉफ्टवेयर के संस्थापक और एमडी कपिल गोयल ने कहा, ‘एक्सप्रेस जीएसटी’ सॉफ्टवेयर जीएसटी फाइलिंग में आने वाली दिक्कतें कम करता है और प्रोफेशनल सीए पहले साल सॉफ्टवेयर का मुफ्त लाभ उठा सकते हैं। हमारा उद्देश्य किफायती स्वचालन प्रदान करना है जो भारतीय वित्तीय और इकॉनोमी सिस्टम को सहायता करता है। हमारा लक्ष्य उन लोगों को सशक्त बनाना है जो जीएसटी, टीडीएस और एक्सबीआरएल से दिन-रात काम कर रहे हैं। हम अखिल भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट कम्यूनिटी की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए शीर्ष संस्था आईसीएआई के आभारी हैं।
सॉफ्टवेयर कार्यान्वयन (इम्पलीमेशन)  के साथ, केडीके सॉफ्टवेयर टीम सॉफ्टवेयर के उपयोग के दौरान किसी भी प्रकार के क्योरी या सहायता के लिए टोल फ्री कॉल सर्विस भी प्रदान करेगी।

केडीके सॉफ्टवेयर हर साल अपने विभिन्न सॉफ्टवेयर के माध्यम से औसतन 60 लाख रिटर्न फाइल के साथ 1.5 लाख से अधिक यूजर्स को सेवा प्रदान कर रहा है। केडीके सॉफ्टवेयर टेक्स प्रोफेशनल्सं, स्मॉल और मीडियम बिजनेस और कॉरपोरेट्स के लिए भारतीय करा निर्धारण डोमेन में हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जीएसटी टेक ऑटोमेशन निश्चित रूप से सीए प्रैक्टिशनर्स की दक्षता और मात्रा को बढ़ाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपीआई पेमेंट पर टैक्स का विरोध : सारा भार आम जनता पर आएगा, बनेचंद जैन- व्यापारी अपनी जेब से नहीं देंगे यूपीआई पेमेंट पर टैक्स का विरोध : सारा भार आम जनता पर आएगा, बनेचंद जैन- व्यापारी अपनी जेब से नहीं देंगे
ऑल राजस्थान एग्रीकल्चर ट्रेड एंड इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष बनेचंद जैन ने केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई (UPI) पेमेंट पर 0.4...
कांग्रेस पर केंद्र पर तंज: सरकार के मंत्रियों की चिंतन या 'चिंता' बैठक, जयराम ने कहा- UPI शुल्क से जनता में भारी रोष
KPSC में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं का दबाव, शिवकुमार से भर्ती प्रक्रिया रद्द करने की मांग
रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, छह सूचीबद्ध रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट ने एक तिमाही में निवेशकों को बांटे 3,136 करोड़ रुपए
अमेरिकी सदन ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास किया, भारत समेत कई देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का रास्ता साफ
एसएमएस अस्पताल में राज्य का पहला बाल लिवर ट्रांसप्लांट सफल, 15 वर्षीय किशोर को मिला नया जीवन
पवन खेड़ा का धामी सरकार पर हमला, बोले- अडानी के लिए टेंडर की 86 में से 84 शर्तें बदलीं