बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार, अश्लील फिल्में बनाने का आरोप

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार, अश्लील फिल्में बनाने का आरोप

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का आरोप है। क्राइम ब्रांच ने बताया कि इस मामले में राज कुंद्रा मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का आरोप है। क्राइम ब्रांच ने बताया है कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच ने आगे बताया कि इस मामले में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह इसके मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। इसको लेकर हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। जांच जारी है। इससे पहले राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। बताया गया कि क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि इस पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई। पुलिस ने बताया कि राज के खिलाफ इसी साल फरवरी में केस दर्ज किया गया था। उसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया।

इस इंडस्ट्री में 8-10 करोड़ रुपए का निवेश किया
मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, राज कुंद्रा ने इस इंडस्ट्री में 8-10 करोड़ रुपए का निवेश किया था। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने वहीं केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए गए थे और वी ट्रांसफर के जरिए उन्हें केनरिन को भेजा गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

वैक्सीन साइड इफेक्ट्स की वास्तविकता से अवगत कराए केंद्र सरकार: गहलोत वैक्सीन साइड इफेक्ट्स की वास्तविकता से अवगत कराए केंद्र सरकार: गहलोत
कोविशिल्ड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स को लेकर खबरों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से इस बारे...
मुख्यमंत्री का झारखण्ड दौरा : कांग्रेस की लूट की राजनीति ने देश को किया बर्बाद- भजनलाल
स्वास्थ्य विभाग के अफसर पहुंचे दौरे पर, बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों को नोटिस जारी
कश्मीर में आए भूकंप के झटके, अभी तक नुकसान की नहीं है सूचना
सीपीआई(एम) ने मनाया अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस
गहलोत कल से 3 राज्यों के चुनावी दौरे पर रहेंगे
चांदी 1200 रुपए और सोना 600 रुपए सस्ता