मुख्य सचेतक महेश जोशी बोले- गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुट, मंत्रिमंडल विस्तार एक सतत प्रक्रिया

मुख्य सचेतक महेश जोशी बोले- गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुट, मंत्रिमंडल विस्तार एक सतत प्रक्रिया

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन के दौरे को लेकर मुख्य सचेतक महेश जोशी ने कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में पार्टी एकजुट है। विधायकों द्वारा मंत्रियों की शिकायत पर जोशी ने कहा कि प्रभारी अजय माकन को ही पता है किस विधायक ने क्या कहा। यह अंदरूनी मामला है।

जयपुर। कांग्रेस और समर्थक विधायकों से विधानसभा में वन टू वन मुलाकात कर रहे कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने गुरुवार को दूसरे दिन भी 20 जिलों के विधायकों से मुलाकात की। माकन के दौरे को लेकर मुख्य सचेतक महेश जोशी ने मीडिया से कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में पार्टी एकजुट है। विधायकों द्वारा मंत्रियों की शिकायत पर जोशी ने कहा कि प्रभारी अजय माकन को ही पता है किस विधायक ने क्या कहा। यह अंदरूनी मामला है।

महेश जोशी ने मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा कि राजस्थान के हर मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार किया है। यह एक सतत प्रक्रिया है। इसे सनसनी खबर बनाया जाना ठीक नही है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बेवजह माहौल बनाया जा रहा है। इस दौरान महेश जोशी ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि सतीश पूनिया के बयानों को खुद भाजपा के नेता गंभीरता से नहीं लेते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
भाजपा इंडिया समूह के घोषणापत्र पर लोगों का समर्थन देखकर घबरा रही है, जिसमें उन्होंने 30 लाख नौकरियां, महिलाओं को...
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग
आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक पर नए ग्राहक बनाने पर लगाई रोक 
इथियोपिया में एक कॉलोनी में गिरी आवासीय इमारत, 7 लोगों की मौत