जिला कलेक्टर व पुलिस आयुक्त ने शांति से सौहार्द बनाए रखने की अपील की

प्रदेश में लगी धारा 144 व कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर शहर के 15 थाना क्षेत्रों का पुलिस अधिकारियों के साथ जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कानून व्यवस्था का जायजा लिया

जिला कलेक्टर व पुलिस आयुक्त ने शांति से सौहार्द बनाए रखने की अपील की

जिला कलक्टर व पुुलिस आयुक्त ने शहर भ्रमण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया 15 थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था परखी

जयपुर। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता व पुलिस आयुक्त नवज्योति गोगोई ने बुधवार को प्रदेश में लगी धारा 144 व कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर शहर के 15 थाना क्षेत्रों का पुलिस अधिकारियों के साथ एक घंटे से अधिक समय तक राउण्ड लिया।

 जिला कलक्टर व पुलिस आयुक्त ने पुलिस उपायुक्त वेस्ट वन्दिता राणा, पुलिस उपायुक्त ईस्ट भवन भूषण यादव, पुलिस उपायुक्त यातायात व मुख्यालय विनित बसंल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) चेनसिंह महेचा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व नाजिम अली, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम हरफूलसिंह, सहायक उपायुक्त(पूर्व) देरावरंिसह सोढा सहित 15 थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों के साथ शहर भ्रमण कर शहर की कानून व्यवस्था को परखा।शहर भ्रमण धंटाघर में सम्पन्न हुआ।

 शहर में इन थानों क्षेंत्रों का लिया राउण्ड-

शहर भ्रमण के दौरान थाना नागौरी गेट, रातानाडा, सूरसागर, सदर बाजार, सदर कोतवाली, खाण्डा फलसा, प्रतापनगर, देवनगर, सरदारपुरा, प्रतापनगर सदर, उदयमंदिर सहित विभिन्न थानो क्षेत्रों में कानून व्यवस्था परखी। जिला कलक्टर व पुलिस आयुक्त ने शांति स सौहार्द्ध बनाये रखने की अपील की। जिला कलक्टर व पुलिस आयुक्त ने मीडिया से बात करते हुए आमजन से शांति एवं सौहार्द्ध बनाये रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामण पोस्ट करने व भड़काउ मैसेज डालने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि आमजन कानून व्यवस्था व शहर में बेहतर माहौल बनाये रखने में प्रशासन का सहयोग करावे।

Read More फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर है कापरेन वासी

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी