आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

दिन उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्र व पडोसियों का सहयोग मिलने से स्वयं को प्रफुल्लित महसूस करेंगे। कानूनी मामले सुधरेंगे।

मेष : दिन उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्र व पडोसियों का सहयोग मिलने से स्वयं को प्रफुल्लित महसूस करेंगे। कानूनी मामले सुधरेंगे। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। 

वृष : परिवार के स्वास्थ्य की चिंता से परेशान रहेंगे। भविष्य की सोच परेशान कर सकती है। आर्थिक तंगी दूर होगी। काम का दबाव बनेगा जिससे परिवार को समय नहीं दे सकेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। धैर्य व संयम से रहें। जीवनसाथी को समय दें।

मिथुन : अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन गुप्त बातें जीवनसाथी को बताना परेशानी पैदा कर सकता है।

कर्क : विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना। माता से  प्रेम बढेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर में प्रसन्न्ता का माहौल रहेगा। परिवार व जीवनसाथी के का सहयोग मिलेगा। व्यापार में स्थिति सुधरेगी। अधीनस्थों से लाभ होगा।

Read More साप्ताहिक राशिफल

सिंह : उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा, साझेदारी के काम में भी लाभ मिलेगा। शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो वहां भी लाभ मिलने की संभावना है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। सरकार व सरकारी काम से लाभ प्राप्त होगा। शत्रु भी मित्र बनेंगे।

Read More आज का राशिफल

कन्या : दिन उत्साह भरा रहेगा। बिगडे काम अपनी प्रखर बुद्धि से बना लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए रोजगार की तलाश में हैं, तो तलाश समाप्त होगी। रोजगार के नए अवसर बनेंगे। आय के नए स्त्रोतों से अच्छी आय होगी।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला : दिन अच्छा रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा। छोटी मोटी व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। प्रेम संबंधों में विश्वास में कमी आ सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव से मन अप्रसन्न रहेगा। धन की पूर्ति होगी।शत्रु परास्त होंगे।

वृश्चिक : दिन अच्छा है। रोगों से छुटकारा मिलेगा। चिकित्सकीय  घर में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। धन लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ भ्रमण का योग है।उपचार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को मनचाहे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है।

धनु : काम का दबाव बना रहेगा, जिससे मन अशांत रहेगा, लेकिन काम की प्रशंसा होने से मन में उत्साह भी बनेगा। राजनीति व सरकारी क्षेत्र के लोगों को आगे बढने के अवसर मिलेंगे। व्यापार में सोच समझ कर निवेश करें।

मकर : व्यवसाय के साथ सामाजिक कार्य में भी व्यस्तता रहेगी। विलासिता पूर्ण जीवन हानिकारक हो सकता है। सावधान रहे। अनावश्यक खर्च से बचें। आय से अधिक व्यय भविष्य में परेशानी पैदा कर सकता है। सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा।

कुंभ : कार्यक्षेत्र में तनाव बनेगा। करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। दिमाग पर अधिक दबाव ना डालें, अधिकांश कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा। भविष्य को लेकर किए गए निर्णय सकारात्मक रहेंगे।

मीन : आय के लिए नए क्षेत्रों में निवेश को योग बनेगा, भाग्य का साथ रहेगा। मध्यान बाद स्थिरता आएगी। उच्च अधिकारियों से लाभ व प्रशंसा प्राप्त होगी। महिलाओं को शारीरिक कमजोरी उठानी पड़ सकती है। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नये संसद भवन के उद्घाटन पर डाक टिकट और 75 रु का सिक्का जारी नये संसद भवन के उद्घाटन पर डाक टिकट और 75 रु का सिक्का जारी
इसमें एक तरफ सिंह की लॉट और उसके दोनों तरफ इंडिया और भारत लिखा है। सिंह लॉट चित्र के नीचे...
भदोही: दूल्हे का सांवला चेहरा देख दुल्हन को आया गुस्सा, जयमाला लेकर स्टेज से उतरी, बोली- नहीं करुंगी शादी
आइफा अवार्ड में आलिया और ऋतिक ने मारी बाजी
राजद ने संसद के नए भवन की तुलना ताबूत से की, बीजेपी ने दिया जवाब
पहलवान गिरफ्तार, पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से तंबू उखाड़े
मोदी खुद का महिमामंडन करने वाले प्रधानमंत्री : कांग्रेस
मोदी ने सामाजिक समरसता के लिए वीर सावरकर और संत कबीर को किया याद