राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।  इससे पहले समारोह को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि जब -जब कांग्रेस सरकार में आती है, तब तक खादी संस्थाओं को पुनर्जीवित करने के लिए आर्थिक मदद की जाती है। गांधीजी की  150 वी जयंती के अवसर पर भी खादी संस्थाओं को 50% की छूट दी गई थी, जिससे अपार बिक्री हुई थी। इस साल भी सरकार ने खादी संस्थाओं को 50% की छूट दी है, इससे खादी संस्थाओं की स्थिति में सुधार होगा। मीणा ने कहा कि हम  मुख्यमंत्री से यह निवेदन करेंगे कि खादी पर छूट 2 अक्टूबर से लेकर 31 मार्च तक दी जाए,जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार आ सके। इस मौके पर शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने भी समारोह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री  गहलोत व्यस्तता के कारण मूर्ति का अनावरण कर चले गए, उन्होंने समारोह संबोधित नहीं किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें