भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने अपने घर पर की जनसुनवाई, आमेर के बाशिंदो की उमड़ी भीड़

पूनियां जन सुनवाई में सामने आईं समस्याओं को हल करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत नजर आये

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने अपने घर पर की जनसुनवाई, आमेर के बाशिंदो की उमड़ी भीड़

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी अपने घर पर जन सुनवाई कर रहे हैं। पुनिया अपने घर पर प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा खासकर अपने विधानसभा क्षेत्र आमेर के लोगों के लिए नियमित जनसुनवाई करते हैं

जयपुर। एक तरफ कांग्रेस में दिल्ली प्रदेश कार्यालय में जन सुनवाई हो रही है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी अपने घर पर जन सुनवाई की। पुनिया अपने घर पर प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा खासकर अपने विधानसभा क्षेत्र आमेर के लोगों के लिए नियमित जनसुनवाई करते हैं।

आमेर विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर आए लोगों की समस्याएं सुनकर उन्होंने हाथों-हाथ विभागों के अधिकारियों को फोन करके समस्याओं से अवगत कराया है। और उनका जल्द निस्तारण करने की बात कही है। इसके अलावा प्रदेश भर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भी उन्हें प्रशासन से जुड़ी समस्याओं से लोग अवगत करा रहे हैं। जिनकी वे अधिकारियों से बात कर निपटारे का प्रयास कर रहे हैं। पुनिया के घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भी भारी संख्या में भीड़ जुटी हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News