देश में कोरोना: 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 2.95 लाख से ज्यादा नए संक्रमित, 2023 लोगों की गई जान

देश में कोरोना: 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 2.95 लाख से ज्यादा नए संक्रमित, 2023 लोगों की गई जान

देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न हिस्सों में इस वायरस से संक्रमित 2.95 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए है और 2,023 लोगों की इस जानलेवा संक्रमण से मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार इस दौरान देश में 2,95,041 नए केस आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 56 लाख 16 हजार 130 हो गई है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इसकी विकरालता की गवाही बीते एक सप्ताह के वे आंकड़े हैं जिनमें रोजाना 2 लाख से अधिक संक्रमित सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 3 लाख के करीब पहुंच गई है और इस दौरान 2 हजार से अधिक मरीज अपनी जान गंवा बैठे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 2,95,041 नए मामले आने से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1 करोड़ 56 लाख 16 हजार 130 हो गया है। इस दौरान रिकॉर्ड 1,67,457 मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक 1 करोड़ 32 लाख 76 हजार 39 मरीज कोरोना मुक्त हो चुके हैं। बीते 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 125561 बढ़कर 21,57,538 हो गए हैं। इसी अवधि में 2,023 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,82,553 हो गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में रिकवरी दर घटकर 85.01 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 13.82 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्युदर घटकर 1.17 फीसदी रह गई है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में 7,354 की बढ़ोतरी होने से इनकी संख्या बढ़कर 6,85,552 हो गई है, जबकि 519 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 61,343 हो गया है। केरल में सक्रिय मामले 15,669 बढ़कर 1,18,996 हो गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या 4978 हो गई है। कर्नाटक में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 17,074 बढ़कर 1,59,177 हो गए हैं और अब तक 13,346 लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामले 8688 बढ़कर 85,575 हो गए हैं, जबकि अब तक 12,638 लोगों की इस जानलेवा संक्रमण से मौत हो चुकी है। तेलंगाना में सक्रिय मामले बढ़कर 46,488 हो गए हैं और 1876 लोगों की मौत हो चुकी है।

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के सक्रिय मामले 5836 बढ़कर 53,889 हो गए हैं, जबकि 7472 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 4688 बढ़कर 79,804 हो गए हैं तथा अब तक 13,205 लोगों की मौत हुई है। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले 15,021 बढ़कर 2,23,544 हो गए हैं और 10,159 लोगों की मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में कोरोना के सक्रिय मामले 3312 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 1,25,688 रह गई है, जबकि अब तक 6274 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 3713 बढ़कर 78,271 हो गए हैं जबकि 4713 लोगों की मौत हो चुकी है। पंजाब में सक्रिय मामले 1398 बढ़कर 36,709 हो गए हैं तथा 8045 मरीजों की जान जा चुकी है।

गुजरात में सक्रिय मामले 7746 बढ़कर 76,500 हो गए हैं तथा अब तक 5615 लोगों की मौत हुई है। हरियाणा में सक्रिय मामलों की संख्या 4409 बढ़कर 49,772 हो गई है और 3483 लोगों की मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले 4968 बढ़कर 58,386 हो गए हैं और 10,652 लोगों की मौत हुई है। बिहार में सक्रिय मामले 6827 बढ़कर 56,355 हो गए हैं, जबकि अब तक 1841 लोगों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण से अब तक राजस्थान में 3268, जम्मू-कश्मीर में 2071, ओडिशा में 1953, उत्तराखंड में 1919, असम में 1145, झारखंड में 1547, हिमाचल प्रदेश में 1219, गोवा में 926, पुड्डुचेरी में 717, त्रिपुरा में 394, मणिपुर में 378, चंडीगढ़ में 421, मेघालय में 154, सिक्किम में 136, लद्दाख में 134, नागालैंड में 94, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 64, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में 12, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में 4 तथा लक्षद्वीप में 1 व्यक्ति की मौत हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News