असम पर आक्रमण करती है भाजपा : राहुल

असम पर आक्रमण करती है भाजपा : राहुल

गुवाहाटी। असम के विधानसभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी ने प्रदेश का दौरा किया। कामरूप में एक रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। गांधी ने कहा कि रोजगार देने की भाजपा कोशिश नहीं करती, बल्कि असम पर आक्रमण करती है। सीएए असम पर आक्रमण है।

गांधी ने कहा कि यह केवल कानून नहीं है। यह इतिहास और भाषा पर आक्रमण है। इसलिए हम इसे रोक रहे है। इससे पहले गांधी ने गुवाहाटी के कामाख्या देवी मंदिर में पूजा भी की थी।

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News