राहुल गांधी ने अडानी को लेकर केन्द्र सरकार पर साधा निशाना, सभी लोगों के साथ एक समान होना चाहिए व्यवहार

लोगों ने हम पर विश्वास किया है

राहुल गांधी ने अडानी को लेकर केन्द्र सरकार पर साधा निशाना, सभी लोगों के साथ एक समान होना चाहिए व्यवहार

प्रियंका ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले एक सप्ताह से संसद में काम नहीं हो रहा है, क्योंकि केंद्र सरकार कुछ मुद्दों पर चर्चा करने से डर रही है।

वायनाड। सांसद बनने के बाद प्रियंका गांधी पहली बार केरल के वायनाड पहुंची। उनके साथ राहुल गांधी भी मौजूद रहे। गांधी ने यहां एक रैली को संबोधित किया। राहुल ने रैली को संबोधित करते हुए अडानी को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि संविधान के अनुसार सभी लोगों के साथ एक समान व्यवहार होना चाहिए। वहीं प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि अडाणी के साथ अलग व्यवहार किया जाएगा। मोदी कहते है कि अमेरिका में अडानी पर केस चले, लेकिन हम भारत में अडानी पर केस दर्ज नहीं करेंगे।

संसद में हम केवल एक व्यक्ति नहीं है। हम लाखों लोगों की भावना है। उससे भी आगे होकर हम वायनाड के लोगों के मुद्दों को वहां रखते हैं। वायनाड के लोगों ने हम पर विश्वास किया है कि हम संसद में उनका प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रियंका ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले एक सप्ताह से संसद में काम नहीं हो रहा है, क्योंकि केंद्र सरकार कुछ मुद्दों पर चर्चा करने से डर रही है। वह देश की सारी शक्ति और संसाधन अपने मित्रों को दे देना चाहते है। 

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह