राज्यपाल कलराज मिश्र ने सीएम गहलोत से फोन पर की चर्चा, कोरोना प्रबंध व्यवस्था के बारे में ली जानकारी

राज्यपाल कलराज मिश्र ने सीएम गहलोत से फोन पर की चर्चा, कोरोना प्रबंध व्यवस्था के बारे में ली जानकारी

राज्यपाल कलराज मिश्र ने वैश्विक महामारी कोरोना की स्थिति पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चर्चा कर प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपाय एवं प्रबंध व्यवस्था के बारे में जानकारी ली है। मिश्र ने शुक्रवार को गहलोत से कोरोना की स्थिति के संबंध में टेलीफोन पर चर्चा की और इसके नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों और बचाव के लिए की जा रही प्रबंध व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने वैश्विक महामारी कोरोना की स्थिति पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चर्चा कर प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपाय एवं प्रबंध व्यवस्था के बारे में जानकारी ली है। मिश्र ने शुक्रवार को गहलोत से कोरोना की स्थिति के संबंध में टेलीफोन पर चर्चा की और इसके नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों और बचाव के लिए की जा रही प्रबंध व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय कैबिनेट सेक्रेटरी, गृह सचिव आदि से भी प्रदेश के हालात पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार स्तर पर यह आश्वासन दिया गया है कि राजस्थान में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन की किसी स्तर पर कमी नहीं आने दी जाएगी।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने बीते दिन कोरोना से बचाव के लिए भावपूर्ण अपील भी की थी और लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करते हुए सावधानी और सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया था। उन्होंने लोगों को जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान घरों से बाहर नहीं निकलने, पाबंदियों की पालना करने, दूरी बनाए रखने, मास्क आवश्यक रूप से पहनने तथा स्वच्छता नियमों की पालना करने का अनुरोध किया।
  

Post Comment

Comment List

Latest News