अशोक गहलोत ने मैराथन को किया रवाना

अशोक गहलोत ने मैराथन को किया रवाना

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हवामहल विधानसभा क्षेत्र में रन फॉर वूमेन पावर मैराथन को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हवामहल विधानसभा क्षेत्र में रन फॉर वूमेन पावर मैराथन को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते है। गहलोत ने कहा कि इस दौड़ से निश्चित तौर से महिलाओं और लोगों में एकता और अखंडता का संदेश जाएगा। मौजूदा परिस्थिति में इंदिरा के संदेश की देश को आवश्यकता है।

इंदिरा गांधी के कारण ही देश में हरित क्रांति और गरीबी हटाने का महत्वपूर्ण काम हुआ। इंदिरा के नेतृत्व में ही पोकरण में भारत में पहला परमाणु विस्फोट किया और दुनिया को यह संदेश देने का प्रयास किया कि भारत सुरक्षा की दृष्टि से किसी से पीछे नहीं है। गहलोत ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह दुर्भाग्य से देश की सत्ता पर है। उन्हें पता होना चाहिए कि आधुनिक देश का विकास हुआ है। वह किसकी देन है।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी