कांगो में ताजा संघर्ष के बाद 5,000 से अधिक लोग युगांडा भागे

कांगो में ताजा संघर्ष के बाद 5,000 से अधिक लोग युगांडा भागे

युगांडा में रवांडा, बुरुंडी, कांगो, दक्षिण सूडान और सोमालिया के लगभग 15 लाख शरणार्थी हैं।

कंपाला। मध्य अफ्रीकी देश कांगो में ताजा संघर्ष के बाद 5,000 से अधिक शरणार्थी दक्षिण-पश्चिमी जिले किसोरो के रास्ते सीमा पार कर पड़ोसी देश युगांडा पहुंच गये हैं। किसोरो जिले के अधिकारियों ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पूर्वी कांगो में लड़ाई तेज होने के कारण शरणार्थियों की संख्या बढऩे का अनुमान है। बयान में कहा गया है कि करीब पांच हजार शरणार्थी पहुंचे हैं और अन्य अब भी आ रहे हैं। शरणार्थी रविवार रात ही युगांडा की सीमा में पहुंच गये और कई लोगों ने सीमावर्ती शहर बुनागाना के एक प्राइमरी स्कूलों में डेरा डाल रखा है।

बयान में कहा गया है कि शरणार्थियों के पास आश्रय, दवा या पानी नहीं है और स्वच्छता की स्थिति बहुत खराब है। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश शरणार्थी बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं और विकलांग लोग हैं। युगांडा रेड क्रॉस सोसायटी ने पहले कहा था कि शरणार्थी बस्तियों में स्थानांतरित होने से पहले शरणार्थियों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि युगांडा में रवांडा, बुरुंडी, कांगो, दक्षिण सूडान और सोमालिया के लगभग 15 लाख शरणार्थी हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित