कॉप 26 जलवायु सम्मेलन के परिणाम नहीं है पर्याप्त : गुटेरेस

कॉप 26 जलवायु सम्मेलन के परिणाम नहीं है पर्याप्त : गुटेरेस

ग्लास्गो में आयोजित कॉप-26 जलवायु शिखर सम्मेलन के प्रतिभागी कई महत्वपूर्ण जलवायु लक्ष्यों पर एक समझौते पर पहुंचने में विफल रहे है।

संयुक्त राष्ट्र। ग्लास्गो में आयोजित कॉप-26 जलवायु शिखर सम्मेलन के प्रतिभागी कई महत्वपूर्ण जलवायु लक्ष्यों पर एक समझौते पर पहुंचने में विफल रहे है। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि कॉप-26 का परिणाम एक समझौता है। यह दुनिया के विरोधाभासों और राजनीति की स्थिति को दर्शाता है। यह एक महत्वपूर्ण फैसला है, लेकिन पर्याप्त नहीं है।

उन्होंने वैश्विक तापमान को 1.5 डिग्री तक सीमित रखने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इस दिशा में काम करने का आह्वान किया। गुटेरेस ने कहा कि कार्बन की कीमत तय करनी होगी और कमजोर समुदायों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से सुरक्षित रखना होगा। महासचिव ने सम्मेलन में शामिल होने वाले विकसित देशों से विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का समर्थन करने के लिये 100 बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद देने की प्रतिबद्धता को पूरा करने का भी आह्वान किया। सम्मेलन में इन लक्ष्यों को प्राप्त नहीं किया जा सका है।
 

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी