बाढ़ का सामना कर रहे पाकिस्तान को अमेरिका की सहायता

1 करोड़ डॉलर की सहायता की घोषणा की

बाढ़ का सामना कर रहे पाकिस्तान को अमेरिका की सहायता

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि वह एक सीधा संदेश भेज रहे है कि हम यहां पाकिस्तान के लिए वैसे ही हैं, जैसे हम अतीत में रहे हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिका ने अप्रत्याशित बाढ़ का सामना रहे पाकिस्तान को 1 करोड़ डॉलर की सहायता की घोषणा की है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि उन्हें खाद्य सुरक्षा सहायता के लिए और 1 करोड़ डॉलर की घोषणा करने में प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि वह एक सीधा संदेश भेज रहे है कि हम यहां पाकिस्तान के लिए वैसे ही हैं, जैसे हम अतीत में रहे हैं। ब्लिंकन ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी के साथ एक बैठक के दौरान यह बात कही। कई मुद्दों पर अच्छी  और व्यापक बातचीत हुई। बैठक में ब्लिंकन ने भारत के साथ एक जिम्मेदार संबंध के प्रबंधन के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारे सहयोगियों ने भी चीन के बारे में बात की और हमने अपने संबंधों को गहरा करने के बारे में भी गंभीरता से बात की।

ब्लिंकन ने कहा कि हम व्यापार पर और अधिक काम करने के लिए आश्वस्त हैं और आश्वस्त हैं कि द्विपक्षीय संबंध मजबूत हैं और मजबूत होते रहेंगे। उन्होंने बिलावल से मुलाकात  के दौरान संबंधों के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया। बैठक के दौरान ब्लिंकन ने यह भी कहा कि हम ऐसे समय पर मिल रहे हैं जब पाकिस्तान का एक तिहाई क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित है। हमारे पास तात्कालिकता और दृढ़ संकल्प की भावना है। हम द्विपक्षीय संबंधों के पुनर्निर्माण के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने आपसी खतरों पर एक साथ काम किया है और आतंकवाद के खिलाफ एक साथ काम किया है और अफगानिस्तान पर उद्देश्यों को साझा किया है। पाक विदश मंत्री बिलावल भुट्टों और विदेश राज्य मंत्री  हिना रब्बानी खार टीम के अन्य सदस्यों के साथ वॉशिंगटन पहुंचे थे।

Read More वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही

Read More Supreme Court ने 14 साल की दुष्कर्म पीड़िता को दी गर्भपात की अनुमति

Post Comment

Comment List

Latest News