बॉन्डी बीच हमले पर भड़के नीदरलैंड के दक्षिणपंथी नेता और सांसद, पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी

बॉन्डी बीच हमले पर गीर्ट वाइल्डर्स का पाकिस्तान पर हमला

बॉन्डी बीच हमले पर भड़के नीदरलैंड के दक्षिणपंथी नेता और सांसद, पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी

एम्सटर्डम से डच सांसद गीर्ट वाइल्डर्स ने ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। हमलावरों की नागरिकता का हवाला देते हुए उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद से जोड़ते हुए उसके बहिष्कार की मांग की।

एम्सटर्डम। नीदरलैंड के धुर दक्षिणपंथी नेता और सांसद गीर्ट वाइल्डर्स ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा है। उन्होंने बॉन्डी बीच हमले में शामिल आतंकवादियों की नागरिकता का हवाला देते हुए पाकिस्तान को 100% आतंकवादी देश करार दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एख खतरनाक शरिया वाला घटिया देश है। उन्होंने दुनिया को खूंखार अल कायदा आतंकी ओसामा बिन लादेन के भी पाकिस्तान में छिपे रहने की घटना भी याद दिलाई।

गीर्ट वाइल्डर्स ने क्या लिखा

पाकिस्तान 100% आतंकवादी देश है। एक खतरनाक शरिया वाला घटिया देश। ओसामा बिन लादेन कई सालों तक वहीं रहा था। बॉन्डीबीच के आतंकवादी पाकिस्तान के हैं। मुझे पाकिस्तानी मुल्लाओं से मुझे जान से मारने के कई फतवे मिले हैं। हम सभी को पाकिस्तान का बहिष्कार और उसे अलग-थलग कर देना चाहिए।

बॉन्डी बीच हमले का पाक से कैसा कनेक्शन

Read More अगर आप भी जा रहे हैं ब्रिटेन तो हो जाएं सावधान! ETA के बिना नहीं मिलेगी एंट्री, जानें क्या हैं ये नियम और किन देशों को मिली मंजूरी?

न्यू साउथ वेल्स पुलिस के आयुक्त मैल लैन्यन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों संदिग्ध हमलावरों में एक 50 साल का व्यक्ति और उसका 24 साल का बेटा था। बॉण्डी में यह नरसंहार पिछले एक साल में देश में लगातार हुईं यहूदी-विरोधी घटनाओं के बाद हुआ है। हमलावरों की पहचान पिता-पुत्र साजिद अकरम और नवीन अकरम के रूप में हुई है। पुलिस की गोलीबारी में पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हुआ है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

Read More खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका में प्रदर्शन : सड़कों पर जश्न मनाते नजर आए लोग, कई लोग भावुक भी दिखे

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान