महाराष्ट्र ने जीता किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप

वाको इंडिया नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता

महाराष्ट्र ने जीता किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप

महाराष्ट्र ने 110 स्वर्ण, 68 रजत और 53 कांस्य पदक जीते। मणिपुर की टीम 41 स्वर्ण, 25 रजत और 31 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि छत्तीसगढ़ ने 27 स्वर्ण, 12 रजत और 12 कांस्य पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

जयपुर। महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने 110 स्वर्ण पदकों के साथ यहां एसएमएस इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुई वाको इंडिया नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता की चैंपियनशिप जीत ली। महाराष्ट्र ने 110 स्वर्ण, 68 रजत और 53 कांस्य पदक जीते। मणिपुर की टीम 41 स्वर्ण, 25 रजत और 31 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि छत्तीसगढ़ ने 27 स्वर्ण, 12 रजत और 12 कांस्य पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।  समापन समारोह में विधायक रफीक खान, संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, वाको इंडिया फेडरेशन के अध्यक्ष अनिल कल्याण और राजस्थान किक बाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण त्यागी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। 

केडेट में भी महाराष्ट्र शीर्ष पर

5 से 15 वर्ष आयु वर्ग कैडेट कैटेगरी में महाराष्टÑ ने 63 गोल्ड, 44 सिल्वर, 40 ब्रांज हासिल कर शीर्ष स्थान हासिल किया। मणिपुर 20 गोल्ड, 17 सिल्वर और 23 ब्रांज के साथ दूसरे तथा उत्तर प्रदेश 21 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रांज मेडल हासिल कर तीसरे स्थान पर रहा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस सरकार रिपीट हुई तो मेट्रो का किया जाएगा विस्तार: CM गहलोत कांग्रेस सरकार रिपीट हुई तो मेट्रो का किया जाएगा विस्तार: CM गहलोत
गहलोत गुरुवार को यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास विधायक रफीक खान के साथ रामनगर मेट्रो स्टेशन...
जान जोखिम में डाल पुलिया कर रहे पार
Asian Games 2023: हरमनप्रीत और लवलीना बनेंगे भारत के ध्वजवाहक
Indira Gandhi Smartphone Scheme: मुफ्त मोबाइल का दुबारा न्यौता, सिस्टम पर उठे सवाल
ऑस्ट्रेलिया में सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग, 2 लोग घायल
Delhi University Student Union Election: कन्हैया कुमार बोलेे- एबीवीपी हिंसा, गुंडागर्दी फैला रही
भारत का कनाडा पर एक और एक्शन, कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सर्विस को अनिश्चित काल के लिए किया सस्पेंड