स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 : भारत ने रचा इतिहास, फाइनल में हांगकांग को हराया

अनाहत ने 3-0 से जीत दर्ज की 

स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 : भारत ने रचा इतिहास, फाइनल में हांगकांग को हराया

भारत ने अनाहत सिंह के ऐतिहासिक प्रदर्शन की बदौलत फाइनल में हांगकांग को हराकर स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 का पहला खिताब जीता। अजेय भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया। जोशना चिनप्पा और अभय सिंह की जीत के बाद 17 वर्षीय अनाहत ने 3-0 से मुकाबला जीतकर भारत को विश्व चैंपियन बनाया।

चेन्नई। अनाहत सिंह ने ऐतिहासिक प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में हांगकांग को हराकर स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 का अपना पहला खिताब जीता। इसी के साथ भारत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और मिस्र के बाद स्क्वैश विश्व कप जीतने वाला चौथा देश बन गया है।

भारतीय टीम अजेय रही :

टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय स्क्वैश टीम ने खिताब तक पहुंचने के रास्ते में एक भी मैच नहीं हारा। ग्रुप स्टेज के मैचों में स्विट्जरलैंड और ब्राजील को 4-0 के समान अंतर से हराने के बाद, भारत ने क्वार्टर और सेमीफाइनल में क्रमश: दक्षिण अफ्रीका और दो बार के विजेता मिस्र को 3-0 से हराकर मिक्स्ड-टीम स्क्वैश इवेंट में खिताब के लिए मुकाबला पक्का किया।

जोशन की जीत से शुरुआत :

Read More आईपीएल-2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, बंगाल-तमिलनाडु सहित 5 राज्यों में चुनावों के चलते कार्यक्रम बदला

यहां पीएसए रैंकिंग में 79वें स्थान पर मौजूद अनुभवी जोशना चिनप्पा ने भारत को शानदार शुरुआत दी, जब उन्होंने शुरुआती महिला एकल मुकाबले में दुनिया की नंबर 37 ली का यी को 3-1 (7-3, 2-7, 7-5, 7-1) से हराया।

Read More विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिया पश्चिम एशिया संकट पर दिया बयान: तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक रास्ता अपनाने पर दिया जोर, कांग्रेस के बहिर्गमन पर नड्डा का पलटवार

अभय सिंह ने लाउ को हराया :

Read More भारत से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो फ्लाइट अचानक लौटी दिल्ली; इथोपिया बॉर्डर से लिया शॉकिंग यू-टर्न, यात्रियों में मचा हड़कंप

एशियाई खेलों के पदक विजेता अभय सिंह ने पुरुष एकल वर्ग मे शानदार प्रदर्शन किया और 42वें नंबर के एलेक्स लाउ को 3-0 (7-1, 7-4, 7-4) से हराकर भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई। जीत और ऐतिहासिक खिताब पक्का करने के लिए, 17 साल की अनाहत सिंह आगे आई और दबाव को शानदार तरीके से संभाला।

अनाहत ने 3-0 से जीत दर्ज की :

दुनिया की नंबर 31 टोमाटो हो के खिलाफ, 28वें नंबर की भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे मैच में 3-0 (7-2, 7-2, 7-5) से जीत हासिल की, जिससे यह सुनिश्चित हो गया कि भारत को फाइनल मैच में हेनरी लेउंग के खिलाफ कोर्ट में उतरने के लिए पुरुष एकल नेशनल चैंपियन वेलवन सेंथिलकुमार की जरूरत नहीं पड़ी।  

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत