घूमने योग्य देशों में 17 वें स्थान पर श्रीलंका

रीडर्स च्वॉइस अवार्डस् 2022 ने जारी की लिस्ट

घूमने योग्य देशों में 17 वें स्थान पर श्रीलंका

88.01 स्कोर के साथ 20 देशों की सूची में स्वीडन (16) और इजरायल (18) के बीच 17वां स्थान हासिल करने में कामयाब रहा। हालांकि श्रीलंका की रैंकिंग में गिरावट आयी है।

कोलंबो। कोंडे नास्ट ट्रैवलर के रीडर्स च्वॉइस अवार्डस् 2022 की जारी लिस्ट में दुनियाभर के घूमने योग्य 20 देशों की सूची में श्रीलंका 17 वें स्थान पर रहा है। 88.01 स्कोर के साथ 20 देशों की सूची में स्वीडन (16) और इजरायल (18) के बीच 17वां स्थान हासिल करने में कामयाब रहा। हालांकि श्रीलंका की रैंकिंग में गिरावट आयी है। पिछले साल श्रीलंका पांचवे स्थान पर रहा था। देश में जारी राजनीतिक उठापटक के बावजूद श्रीलंका इस फेहरिस्त में तुर्की, ऑस्ट्रेलिया,इंडोनेशिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से ऊपर स्थान पाने में सफल रहा है।              

सूची में पुर्तगाल 91.22 के स्कोर के साथ दुनिया का सर्वोच्च भ्रमणयोग्य देश बना। जबकि जापान 91.17 के साथ दूसरे और थाइलैंड 90.46 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

 

Tags: sri lanka

Post Comment

Comment List

Latest News

घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
घने कोहरे और खराब दृश्यता से दिल्ली, चंडीगढ़ व पटना समेत कई हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयर...
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत