अजमेर में जन्मे हैं ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल : पराग की शादी जयपुर की चोखीढाणी के सामने अम्बर वाटिका में हुई थी

अजमेर में जन्मे हैं ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल : पराग की शादी जयपुर की चोखीढाणी के सामने अम्बर वाटिका में हुई थी

पराग का जन्म अजमेर के नेहरू अस्पताल में हुआ था।

 अजमेर। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल की सफलता पर पूरा अजमेर गौरवान्वित है। वजह है ट्वीटर का सीईओ बनना। पराग का जन्म अजमेर के नेहरू अस्पताल में हुआ था। दादा रामचंद्र और पिता रामगोपाल अग्रवाल खजाना गली और धानमंडी क्षेत्र में किराए के मकानों में रहे हैं। बाद में मुम्बई चले गए थे। पराग के माता-पिता 4 दिसम्बर को अपने इसी पुराने घर आएंगे। पराग की शादी जयपुर की चोखी ढाणी के सामने अम्बर वाटिका में हुई थी। पराग के दादा रामचंद्र अग्रवाल और पिता रामगोपाल खजाना गली में रामप्रसाद गोयल (घी वाले) के मकान में रहते थे। रामगोपाल की शादी शशि अग्रवाल से इसी मकान में रहने के दौरान हुई। रामगोपाल की चार बहनें भी थीं। वह सभी एक कमरे के मकान में ही रहते थे। मकान मालिक विजय लक्ष्मी गोयल ने बताया कि अग्रवाल परिवार वर्ष 1979 में धानमंडी स्थित मकान में किराए पर रहने चला गया था। उन्होंने बताया तब अग्रवाल परिवार की आय कम थी और उनका जीवन बहुत संघर्षपूर्ण था। आज जब पराग को इतनी बड़ी सफलता मिलने की खबर मिली तो पुरानी यादें सामने आ गईं। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। विजय लक्ष्मी ने पराग की बुआ से बात कर उन्हें बधाई दी।


पराग अग्रवाल लगभग 10 वर्षों से ट्विटर से जुड़े हुए हैं। उन्होंने एक विशिष्ट सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में ट्विटर जॉइन किया था। सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए वह वर्ष 2018 में ट्विटर के चीफ टेक्नोलॉजी आॅफिसर बन गए थे। ट्विटर से पहले पराग अग्रवाल माइक्रोसॉफ्ट, याहू और एटीएंडटी लैब्स के साथ काम कर चुके हैं।

कमाई : 93,91,25,000/-
कमाई रुपए प्रतिवर्ष
पराग अग्रवाल
जन्म : 21 मई 1984    पद : सीईओ, ट्विटर
शिक्षा : आईआईटी मुम्बई (कम्प्यूटर साइंस), पीएचडी स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी
पिता : रामगोपाल अग्रवाल, सेवानिवृत्त एचओडी बीएआरसी मुम्बई
माता : शशि अग्रवाल, व्याख्याता, इंजीनियरिंग, कॉलेज मुम्बई
पत्नी : विनीता अग्रवाल


देश के नौनिहाल जो हैं कम्पनियों के प्रमुख
अरविंद कृष्ण
सीईओ (आईबीएम)
उम्र : 58
99,27,40,42,835/-
कमाई रुपए प्रतिवर्ष
जन्म : वेस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश)

सुंदर पिचाई
सीईओ (अल्फाबेट,
गूगल एलएलसी)
उम्र : 49
75,13,00,00,000/- कमाई रुपए प्रतिवर्ष
जन्म : मदूरै (तमिलनाडु)

सत्य नडेला
सीईओ (माइक्रोसॉफ्ट)
उम्र : 54
3,45,25,00,000/- कमाई रुपए प्रतिवर्ष
जन्म : अनन्तपुर (आंध्र प्रदेश)

शांतनु नारायण
सीईओ
(एडोब)
उम्र : 58
2,94,10,08,928/- कमाई रुपए प्रतिवर्ष
जन्म : हैदराबाद (आंध्र प्रदेश)

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी