दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या हो गई 15.89 करोड़

दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या हो गई 15.89 करोड़

दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15.89 करोड़ से अधिक हो गई और करीब 33.04 लाख लोगों की मौत हुई है।

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15.89 करोड़ से अधिक हो गई और करीब 33.04 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों की संख्या 15 करोड़ 89 लाख 57 हजार 220  हो गयी है, जबकि 33 लाख 03 हजार 877 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 27 लाख 44 हजार 100 हो गयी है, जबकि  5.82 लाख से ज्यादा मरीजों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। भारत में 24 घंटों में कोरोना 3,29,942 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा दो करोड़ 29 लाख 92 हजार 517 हो गया। इस दौरान 3,56,082 लोग इस महामारी से ठीक हुए। कोविड-19 को मात देने वालों की संख्या 1,90,27,304 हो गयी। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में की संख्या 37,15,221 है। इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,49,992 हो गयी है।

इटली में कोरोना प्रभावितों की कुल संख्या 41.16 लाख से अधिक हो गयी है और 1.23 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से 35.81 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 78,895 लोगों की मौत हो चुकी है। अर्जेंटीना में कोरोना संक्रमितों की संख्या करीब 31.65 लाख हो गयी है और इसके संक्रमण से 67,821 लोगों की जान जा चुकी है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से करीब 30.15  लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 78,382 लोगों ने जान गंवाई है।
मैक्सिको में कोरोना से करीब 23.66 लाख लोग संक्रमित हुए है। इस वायरस के संक्रमण से 2.19 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया में भी कोरोना संक्रमण के मामले 17.18 लाख के अधिक हो गये है, जबकि 47,218 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से अब तक करीब 15.92 लाख लोग संक्रमित हुए है और यहां इस महामारी से 17,602 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News