फ्रांस में गिरी सरकार, अविश्वास प्रस्ताव में मिशेल बर्नियर की हार 

उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का भारी समर्थन किया

फ्रांस में गिरी सरकार, अविश्वास प्रस्ताव में मिशेल बर्नियर की हार 

रिपोर्ट के मुताबिक 1962 के बाद से फ्रांस में ऐसा पहली बार हुआ है, जब देश की सरकार अविश्वास प्रस्ताव में पराजित होकर बाहर हो गई है।

पेरिस। फ्रांस में प्रधानमंत्री मिशेल बर्नियर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद उनकी सरकार गिर गयी है। रिपोर्टों के अनुसार राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से नियुक्त किए जाने के 3 महीने बाद सांसदों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का भारी समर्थन किया। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के लिए 288 वोटों की जरूरत थी, जबकि प्रस्ताव के समर्थन में इससे काफी अधिक 331 वोट पड़े। विपक्षी दलों ने बर्नियर द्वारा अपने विशेषाधिकारों का मनमाना प्रयोग करते हुए अपने बजट को बिना मतदान के पारित कराने को लेकर बाद सांसदों में उनके प्रति असंतोष व्याप्त हो गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक 1962 के बाद से फ्रांस में ऐसा पहली बार हुआ है, जब देश की सरकार अविश्वास प्रस्ताव में पराजित होकर बाहर हो गई है। राष्ट्रपति मैक्रों ने साफ किया था कि मतदान का नतीजा चाहे जो भी हो, वह इस्तीफा नहीं देंगे, लेकिन अब प्रधानमंत्री बर्नियर को त्याग-पत्र देना होगा। उन्होंने संसद में जो बजट बिना मतदान पारित कराया था, वह भी निरस्त हो गया है। राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा नया प्रधानमंत्री नामित किये तक बार्नियर के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में बने रहने की संभावना है। 

Tags: michel

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत