.jpg)
भारतीय हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड ने दिया इस्तीफा
वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन, अपनी ही सरजमीं पर नौवें स्थान पर रही टीम इंडिया
रीड को अप्रैल 2019 में मुख्य कोच के पद पर नियुक्त किया गया था। भारत ने उनकी अगुवाई में टोक्यो ओलंपिक 2021 में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता।
भुवनेश्वर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड ने विश्व कप 2023 में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद पद से इस्तीफा दे दिया है। हॉकी इंडिया ने सोमवार को इसकी पुष्टि की और कहा कि रीड ने विश्व कप के समापन के एक दिन बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। रीड को अप्रैल 2019 में मुख्य कोच के पद पर नियुक्त किया गया था। भारत ने उनकी अगुवाई में टोक्यो ओलंपिक 2021 में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता। इसके अलावा भारतीय टीम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भी रजत पदक लाने में कामयाब रही थी।
घरेलू सरजमीन पर लगातार दूसरी बार हुए पुरुष हॉकी विश्व कप में भारत ने नौवां स्थान हासिल किया था। अपने पूल में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर रहने के बाद भारत ने क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना किया, जहां उसे शूटआउट में 4-5 (फुल टाइम 3-3) से हार मिली थी।
आस्ट्रेलिया की ओलंपिक रजत पदक विजेता टीम के सदस्य रहे रीड ने करीब चार साल के अपने कार्यकाल के बारे में कहा कि अब मेरे बाहर जाने और अगले प्रबंधन के हाथों में कमान देने का समय आ गया है। इस टीम और हॉकी इंडिया के साथ काम करना सम्मान और सौभाग्य की बात रही है। मैंने इस शानदार सफर के हर पल का आनंद लिया है। मैं टीम को शुभकामनाएं देता हूं।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List