कला संवाद में देश में कला की स्थिति व विजन पर हुई चर्चा

कला मेले में राष्ट्रीय चित्रकला शिविर शुरू

कला संवाद में देश में कला की स्थिति व विजन पर हुई चर्चा

सुरेख गैलरी में राज्य के पुरस्कृत व वरिष्ठ कलाकारों का कार्य प्रदर्शित हुआ। इसी प्रकार सुकृति गैलरी में राजस्थान के सम्मानित युवा कलाकारों का आर्टवर्क डिस्प्ले किया गया है।

जयपुर। जेकेके में राजस्थान ललित कला अकादमी व जवाहर कला केंद्र की सहभागिता में चल रहे 23वें कला मेले के दूसरे दिन शनिवार को कला बोध व्याख्यान व संवाद कार्यक्रम हुए।राष्ट्रीय चित्रकला शिविर का उद्घाटन और आर्ट गैलरीज में पेंटिंग एग्जीबिशंस की शुरुआत भी हुई, जहां दिवंगत कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित कर उन्हें सम्मान दिया गया और राज्य व देश के युवा व वरिष्ठ कलाकारों की रचनाओं का बेहतरीन समन्वय देखने को मिला। कृष्णायन में कला बोध व्याख्यान व संवाद में वक्ताओं ने आर्ट के संबंधित अपने विचार रखे। कला मेला संयोजक लाखन सिंह जाट ने बताया कि जेकेके के शिल्पग्राम में वरिष्ठ कलाकार हिम्मत शाह ने अकादमी के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय चित्रकला शिविर का उद्घाटन किया। इसमें अखिलेश, हर्षवर्धन स्वामीनाथन, मनीष पुष्कले, दिलीप शर्मा जैसे नामी कलाकार लाइव पेंटिंग्स बना रहे हैं, जो सात फरवरी तक जारी रहेगा।

सुरेख गैलरी में राज्य के पुरस्कृत व वरिष्ठ कलाकारों का कार्य प्रदर्शित हुआ। इसी प्रकार सुकृति गैलरी में राजस्थान के सम्मानित युवा कलाकारों का आर्टवर्क डिस्प्ले किया गया है, जिनमें कैनवास पर बनाई मिनिएचर पेंटिंग, ह्यूमन फिगर पर आधारित पेंटिंग, अंग्रेजी शब्दों को रंग-बिरंगे बैकग्राउंड में संयोजित कर बनाई गई पेंटिंग आकर्षण का केन्द्र हैं।

Tags: art

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित