इस साल के शुरुआत में 14.25 मिलियन अधिक बढ़े हवाई यात्री

एयर ट्रैफिक में 100 प्रतिशत की वृद्धि 

इस साल के शुरुआत में 14.25 मिलियन अधिक बढ़े हवाई यात्री

अडानी समूह के सात एयरपोर्ट पर घरेलू यात्रियों की संख्या में 92 प्रतिशत और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में 133 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं घरेलू उड़ानों की संख्या में 58 प्रतिशत और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या में 61 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

जयपुर। पिछले साल की तुलना में अडानी समूह के सात एयरपोर्ट पर घरेलू यात्रियों की संख्या में 92 प्रतिशत और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में 133 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं घरेलू उड़ानों की संख्या में 58 प्रतिशत और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या में 61 प्रतिशत वृद्धि हुई है। वहीं पिछले वर्ष की तुलना में एयर ट्रैफिक में लगभग 100 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में इन एयरपोर्ट्स का उपयोग करने वाले 14.25 मिलियन से अधिक यात्रियों के साथ पूर्व महामारी के स्तर तक पहुंच गया है। देश का दूसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने जनवरी-फरवरी 2023 में लगभग 8.44 मिलियन यात्रियों की आवाजाही दर्ज की है। यहां लगभग 2.22 मिलियन अंतरराष्ट्रीय और 6.22 मिलियन घरेलू यात्रियों को हैंडल किया गया है। वहीं अहमदाबाद में 1.74 मिलियन घरेलू व अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने 283379 यात्रियों की आवाजाही हुई है। जयपुर एयरपोर्ट से लगभग 0.95 मिलियन यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई। यहां 69300 अंतरराष्ट्रीय और लगभग 0.88 मिलियन घरेलू यात्रियों को हैंडल किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश एयरपोर्ट ने दोनों महीनों में लगभग 104 मिलियन यात्रियों की आवाजाही दर्ज की है। यहां लगभग 136880 अंतरराष्ट्रीय और लगभग 9.03 लाख घरेलू यात्रियों की आवाजाही हुई। 

Post Comment

Comment List

Latest News