भारत दुनिया में आठवां सबसे प्रदूषित देश

दिल्ली का दो हिस्सों में सर्वे

भारत दुनिया में आठवां सबसे प्रदूषित देश

2021 में हम पांचवें नंबर पर थे। हवा में प्रदूषण नापने की इकाई यानी पीएम2.5 में भी गिरावट आई है। यह 53.3 माइक्रोग्राम/क्यूबिक मीटर हो गया है। 

नई दिल्ली। भारत 2022 में दुनिया का आठवां सबसे प्रदूषित देश रहा। 2021 में हम पांचवें नंबर पर थे। हवा में प्रदूषण नापने की इकाई यानी पीएम2.5 में भी गिरावट आई है। यह 53.3 माइक्रोग्राम/क्यूबिक मीटर हो गया है। 

हवा में प्रदूषण की जांच करने वाली स्विस एजेंसी आईक्यू एयर ने मंगलवार को वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट जारी की। इसमें 131 देशों का डेटा 30,000 से अधिक ग्राउंड बेस मॉनिटरों से लिया गया है। इस रिपोर्ट में दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित 20 शहरों में 19 एशिया के हैं, जिनमें 14 भारतीय शहर हैं। एक शहर अफ्रीकी देश का है।

दिल्ली का दो हिस्सों में सर्वे
अब तक दिल्ली दुनिया की सबसे ज्यादा प्रदूषित राजधानी थी, लेकिन इस साल आईक्यू एयर ने दिल्ली का दो हिस्सों में सर्वे किया। एक नई दिल्ली और दूसरा दिल्ली। सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में दिल्ली चौथे और नई दिल्ली 9वें स्थान पर है। अगर दिल्ली को दो भागों में नहीं बांटा होता तो यह अब भी दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी होती, लेकिन तकनीकी तौर पर नई दिल्ली अब दूसरे नंबर पर है।

गुआम की हवा सबसे स्वच्छ
अमेरिकी प्रशांत क्षेत्र गुआम की हवा पीएम 2.5 की 1.3 सांद्रता के साथ सबसे स्वच्छ हवा है। यहां किसी भी देश की तुलना में सबसे स्वच्छ हवा है। अगर राजधानी वाले शहर की बात करें तो कैनबरा पहले नंबर पर है, जहां का पीएम 2.8 है। इस इंडेक्स को 131 देशों, क्षेत्रों और क्षेत्रों में 7,300 से अधिक स्थानों में 30,000 से अधिक वायु गुणवत्ता मॉनिटरों के डेटा का उपयोग करके तैयार किया गया था।

Tags: pollution

Post Comment

Comment List

Latest News

विदेशी स्टूडेंट्स व प्रवासी भारतीयों को प्रवेश का मौका विदेशी स्टूडेंट्स व प्रवासी भारतीयों को प्रवेश का मौका
विदेशी नागरिकता व प्रवासी भारतीय वाले स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुके है, आवेदन करने की अंतिम तिथि...
रेलवे: गर्मी में यात्रियों को सस्ती दरों पर उपलब्ध करवा रहा भोजन-पानी
प्रदेश में तेज गर्मी का असर, जयपुर @ 38.6 डिग्री पहुंचा तापमान, 26 से बदलेगा मौसम
Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही