थार महोत्सव 2023: आओ नी पधारो म्हारो देस

रस्साकशी, दादा पोता दौड़ सहित प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह

थार महोत्सव 2023: आओ नी पधारो म्हारो देस

आदर्श स्टेडियम पहुंचने पर कलक्टर लोक बंधु ने थार महोत्सव के कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया। इसके बाद विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का सिलसिला शुरू हुआ। फकीरा खां द्वारा राजस्थानी गीत आओ नी पधारो म्हारो देश ने समां बांध दिया।

बाड़मेर।जिले की लोक कला, संस्कृति, इतिहास, पर्यटन एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किये जाने वाले थार महोत्सव 2023 का शुभारंभ शनिवार को भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। राजस्थान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, कलक्टर लोकबंधु, नगर परिषद सभापति दिलीप माली, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह ने हरी झंडी दिखा शोभा यात्रा को रवाना किया।
 शोभायात्रा में सभी विभागीय अधिकारी, जिला प्रशासन समेत गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। शोभायात्रा में सबसे आगे थार महोत्सव 2023 के बैनर के साथ कलाकार तथा उनके पीछे सीमा सुरक्षा बल के सजे धजे ऊँट, हाथी, घोड़े, बीएसएफ के बैंड दल, ढोल, थाली एवं नगाड़े बजाते स्थानीय एवं विभिन्न प्रांतों से आए कलाकार एवं रंग बिरंगी पोशाकों में सिर पर मंगल कलश लिए महिलाएं एवं बालिकाएं चल रही थी। इसी प्रकार गैर दल, ऊंट गाडों पर सवार लोक कलाकार गाते बजाते चल रहे थे। आदर्श स्टेडियम पहुंचने पर कलक्टर लोक बंधु ने थार महोत्सव के कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया। इसके बाद विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का सिलसिला शुरू हुआ। फकीरा खां द्वारा राजस्थानी गीत आओ नी पधारो म्हारो देश ने समां बांध दिया।

सोलंकी थारश्री, कोमल सिद्ध व तनु फुलवरिया  संयुक्त थार सुन्दरी
प्रतियोगिताओं की कड़ी में सर्वाधिक लोकप्रिय थार श्री एवं थार सुन्दरी प्रतियोगिता के प्रति दर्शकों का काफी उत्साह रहा। इस वर्ष का थार सुन्दरी का खिताब कोमल सिद्ध और तनु फुलवरिया को संयुक्त रूप से दिया गया। जबकि थारश्री विक्रम सिंह सोलंकी चुने गये। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई