सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास में मनाया विश्व जल दिवस

सचिव प्रवीण कुमार ने किया संबोधित

सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास में मनाया विश्व जल दिवस

वर्मा ने जल दिवस के इतिहास की बात करते हुए कहा कि वर्ष 1992 में ब्राजील में पर्यावरण एवं विकास सम्मेलन का आयोजन किया गया तथा 22 मार्च को जल दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा गया तथा सर्वप्रथम मनाया भी गया।

कोटा। कोटा के सचिव प्रवीण कुमार वर्मा ने मंगलवार को सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास, छावनी की बालिकाओं के साथ विश्व जल दिवस मनाया। वर्मा ने जल दिवस के इतिहास की बात करते हुए कहा कि वर्ष 1992 में ब्राजील में पर्यावरण एवं विकास सम्मेलन का आयोजन किया गया तथा 22 मार्च को जल दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा गया तथा सर्वप्रथम मनाया भी गया। तब से लेकर आज तक जल दिवस हर वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता रहा है। हर वर्ष जल दिवस की अलग-अलग थीम होती है, इस वर्ष जल दिवस की थीम ‘‘एक्सीलरेटिंग चेज‘‘ रखी गई है, जिस का मतलब होता है ‘‘परिवर्तन में तेजी’’ तथा बालिकाओं को जल के हो रहे विदोहन हो रोकने व अधिक से अधिक लोगों को इस के संबंध में जागरुक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हाथ धोते समय नल को बंद करना और कहा कि अक्सर देखा जाता है कि नलों से पानी टपकता रहता है वह भी नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो उसे ठीक करवाएं व सही से बंद भी करें। उन्होंने वर्षा के जल के संरक्षण की भी बात कही तथा पीड़ित प्रतिकर स्कीम व निशुक्ल विधिक सहायता की जानकारी दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

अलास्का में नदी में गिरा विमान, लोगों से बचने का आग्रह अलास्का में नदी में गिरा विमान, लोगों से बचने का आग्रह
नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के अलास्का प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि जब डगलस डीसी-4...
बीकानेर शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उस्मान गनी भाजपा से निष्कासित
पाकिस्तान में सैन्य अभियान में मारे गए 3 आतंकवादी, एक गिरफ्तार
Supreme Court ने ईवीएम-वीवीपैट पर चुनाव आयोग से मांगा स्पष्टीकरण
किंग में डॉन का किरदार निभाएंगे शाहरूख खान!
लोकसभा चुनाव के पहले फेज में वोटिंग करने में शहरों के मतदाता रहे आगे
हाड़ौती के दो धुरंधर, कल तक जो दोस्त थे, आज सबसे बड़े धुर विरोधी