अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में महिला को किया गिरफ्तार

गिरफ्त में आने से बच गया था

अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में महिला को किया गिरफ्तार

पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी, मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि अमृतपाल, जो पुलिस की गिरफ्त में आने से बच गया था, 19 मार्च की रात कुरुक्षेत्र पहुंचा था।

चंडीगढ़। पंजाब से भागे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को पड़ोसी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शरण देने के आरोप में एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी, मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि अमृतपाल, जो पुलिस की गिरफ्त में आने से बच गया था, 19 मार्च की रात कुरुक्षेत्र पहुंचा था। उन्होंने बताया कि अमृतपाल के फरार होने के रूट को ट्रैक किया गया है और कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज मिले हैं।

शेखोवाल में देखा गया
उन्होंने बताया कि शेखोवाल गांव के गुरुद्वारे के आसपास भी उसे देखा गया था। वहां से उसने बाइक बदली थी, फिर नदी पार करने के लिए पहले बेड़ी लेने की कोशिश की गई, फिर वहां पुराना एक ब्रिज है, उसे पार किया और आटो लिया। उसके बाद अमृतपाल को कुरुक्षेत्र में देखा गया।

हथियार चलाने की प्रेक्टिस के वीडियो मिले
उन्होंने बताया कि उसके फोन से ऐसी सामग्री मिली है कि जिससे साफ होता है कि वह लोग देशद्रोही गतिविधियों में संलिप्त थे। उन्होंने कहा कि ऐसे वीडियो मिले हैं जिनमें हथियार चलाने, हथियार खोलने, फिर जोड़ने की प्रैक्टिस की जा रही है।

उत्तराखंड या महाराष्ट्र में होने का शक
पुलिस सूत्रों की मानें तो वह पंजाब से भाग गया है। पुलिस को उसके उत्तराखंड में होने का शक है। पंजाब से भागकर वह हरियाणा गया था। पुलिस को महाराष्टÑ के नांदेड़ में भी अमृतपाल के छिपे होने के इनपुट मिले हैं। पंजाब पुलिस की टीमें वहां रेड करने के लिए रवाना हो गई हैं। 

Read More जोधपुर: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला

 

Read More भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
सुदेश कुमार महतो ने कहा कि एनडीए राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा। एक बार...
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी
अनदेखी के चलते लगभग 3 करोड़ के राजस्व की हानि
शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए गोविंदा, उत्तर पश्चिम मुंबई से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव