एलवीएम-एम3 वनवेब के 36 उपग्रहों के साथ शार रेंज से किया प्रक्षेपित
निचली कक्षा में स्थापित किया जाएगा
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डॉ. एस सोमनाथ सहित मिशन कंट्रोल सेंटर के वैज्ञानिक उड़ान की दिशा और इसके प्रक्षेपवक्र पर नजर रख रहे हैं।
श्रीहरिकोटा। भारत के सबसे भारी रॉकेट एलवीएम-एम3 को ब्रिटेन के वनवेब के 36 उपग्रहों के साथ शार रेंज से प्रक्षेपित किया गया। रॉकेट ने 24.5 घंटे की उलटी गिनती के बाद अपने छठे मिशन में दूसरे लॉन्च पैड से सुबह 9 बजे धुएं के और पृथ्वी को हिला देने वाली गडग़ड़ाहट के साथ उड़ान भरी।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डॉ. एस सोमनाथ सहित मिशन कंट्रोल सेंटर के वैज्ञानिक उड़ान की दिशा और इसके प्रक्षेपवक्र पर नजर रख रहे हैं। लगभग 20 मिनट की उड़ान अवधि के बाद सभी उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया जाएगा।
Tags: isro
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Dec 2025 19:00:23
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...

Comment List