
कांग्रेस के सत्याग्रह में भाजपा पर हमलावर रहे कांग्रेस के नेता
सभी नेताओं ने भाजपा पर हमला किया
यह संकल्प सत्याग्रह सभी राज्यों में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने किया गया। इस सत्याग्रह में कांग्रेस पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल रहा।
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता से रद्द करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सत्याग्रह किया। कांग्रेस के नेताओं औश्र कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एकदिवसीय सत्याग्रह किया। यह संकल्प सत्याग्रह सभी राज्यों में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने किया गया। इस सत्याग्रह में कांग्रेस पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल रहा। सत्याग्रह को प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। सभी नेताओं ने भाजपा पर हमला किया।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमें कमजोर समझ रहे है। अहंकार में अगर कोई हमें कुचलने की कोशिश करेगा, तो उसे करारा जवाब मिलेगा।
प्रियंका गांधी ने कहा कि एक शहीद के बेटे को मीर जाफर कहा गया। मेरे पिता का बार-बार अपमान किया गया। इस देश के लोकतंत्र को मेरे परिवार ने अपने खून से सींचा है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी का मकसद देश में लोकतंत्र को बचाना है। पार्टी के सत्याग्रह के लिए यहां मौजूद लोगों की भीड़ देश को एक संदेश दे रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News


Comment List