बखमुत शहर पर कब्जा करने के प्रयास में यूक्रेन, लगातार कर रहा रूस पर हमला

बखमुत शहर पर कब्जा करने के प्रयास में यूक्रेन, लगातार कर रहा रूस पर हमला

इंटरफैक्स ने रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेंकोव के हवाले से कहा कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों की इकाइयों द्वारा सभी हमलों को टाल दिया गया है।

रूस। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए 14 महीनों से ज्यादा हो चुके है। इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि यूक्रेनी बल पिछले 24 घंटों से बखमुत शहर में अपनी पकड़ को मजबूत करने का बड़े पैमाने पर प्रयास कर रही है। इंटरफैक्स ने रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेंकोव के हवाले से कहा कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों की इकाइयों द्वारा सभी हमलों को टाल दिया गया है। रूसी सैनिकों को किसी भी हमले में कोई सफलता नहीं मिली है।

रूस ने यूक्रेन के गोला-बारूद स्टोर पर किया हमला : रक्षा मंत्रालय ने अलग से कहा कि उसने यूक्रेन के टेरनोपिल शहर पर लंबी दूरी के हमले किए, जिसमें यूक्रेन के सशस्त्र बलों की इकाइयों और गोला-बारूद भंडार स्थलों को निशाना बनाया गया। रूस के हमले से यूक्रेन का लगभग 500 मिलियन के गोला-बारूद बर्बाद हो गया है। इसके बाद से धुएं का गुबार बन गया था। इस दौरान रूस ने दो बार हमला किया। ये हमला रूस ने हाल के दिनों में हुए कई बड़े हमलों के बाद किया है।

आपको बता दें, हाल ही में यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मारने के इरादे से ड्रोन हमला किया था, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच टक्कर और ज्यादा बढ़ गई है। दोनों देशों के बीच जारी ये युद्ध समय के साथ लगातार खतरनाक और घातक होता जा रहा है। 

राजनीतिक तौर पर बेहद खास है बखमुत : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में अब तक दोनों देशों के कई सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी है और काफी गोला-बारूद और हथियारों का भी नुकसान हुआ है। हाल ही में यूक्रेन के बखमुत क्षेत्र पर कब्जा जमाने के लिए रूस ने हमले भी तेज कर दिए हैं। दरअसल, बखमुत युक्रेन के लिए राजनीतिक तौर पर बेहद खास क्षेत्र है, यहीं सबसे बड़ा कारण है कि यूक्रेन लगातार रूस पर हमला रहा है। वहीं, रूसी सेना का मानना है कि अगर वो बखमुत पर कब्जा कर लेते हैं, तो वो युद्ध में उनकी पकड़ मजबूत हो जाएगी।

Read More इजरायल से भारत को 40 हजार लाइट मशीन गनों की आपूर्ति शीघ्र 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प