रामेश्वर डूडी ने संभाला राजस्थान एग्रो इंड्रस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार

पंत कृषि भवन में संभाला पदभार

रामेश्वर डूडी ने संभाला राजस्थान एग्रो इंड्रस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार

कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा की डुडी किसानों के दर्द, उनकी पीड़ा को समझते हैं। उनकी नियुक्ति से निश्चित रूप से किसानों को फायदा होगा और कृषि बजट में जो सुझाव देंगे।

जयपुर। राजस्थान एग्रो इंड्रस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी ने शुक्रवार सुबह अध्यक्ष का कार्यभार पंत कृषि भवन में संभाला। इस मौके पर कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा की डुडी किसानों के दर्द, उनकी पीड़ा को समझते हैं। उनकी नियुक्ति से निश्चित रूप से किसानों को फायदा होगा और कृषि बजट में  जो सुझाव देंगे। उनको भी शामिल किया जाएगा।

वहीं कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डूडी ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम मिले, इसका प्रयास केंद्र सरकार को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में किसानों की स्थिति खराब बनी हुई है, लेकिन राजस्थान में किसानों की स्थिति को मजबूत करने के लिए एग्रो इंडस्ट्री के माध्यम से किसानों के साथ चौपाल पर बैठ कर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा। उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। उन्होंने उनकी नियुक्ति के लिए उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। उनका कहना था कि किसानों की स्थिति आज खराब हो गई, ऐसे में खेती को एग्रो इंडस्ट्री से जोड़ने के बाद ही किसानों की स्थिति मजबूत होगी। कृषि में प्रोसेसिंग का दौर शुरू होगा तो उनकी स्थिति में परिवर्तन दिखाई देगा। इस मौके पर खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष बृज किशोर शर्मा सहित कांग्रेस के अनेक नेता मौजूद थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

केजरीवाल ने ओखला लैंडफिल साइट का किया दौरा केजरीवाल ने ओखला लैंडफिल साइट का किया दौरा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को  कहा कि कूड़ा हटाने के काम में तेजी लाने के लिए एक...
वंदे भारत ट्रेन को संभावित दुर्घटना से बचाने वाले उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Noble Prize2023: तीन वैज्ञानिक बावेंडी-ब्रुस और एलेक्सी को केमिस्ट्री का नोबेल
जयपुर के बड़ी चौपड़ पर सर्व समाज विशाल प्रदर्शन, व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर दिया धरना
Sanjay Singh Arrested: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को ED ने किया गिरफ्तार
1.06 करोड़ परिवारों को मिलेगा एक अतिरिक्त अन्नपूर्णा फूड पैकेट
Modi Cabinet Approval: उज्ज्वला योजना में सब्सिडी 200 रुपये बढ़ाकर 300 रुपये प्रति सिलेंडर