मुस्लिम लड़कियों को काफिर बनाकर उनकी इज्जत तार-तार करने वाले विवादित पर्चे के मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए निर्देश

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के आदेश

मुस्लिम लड़कियों को काफिर बनाकर उनकी इज्जत तार-तार करने वाले विवादित पर्चे के मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए निर्देश

इंदौर की कुछ अल्पसंख्यक बस्तियों में पिछले दिनों विवादित प्रकार के पर्चे खुला खत के नाम से बांटे गए थे। इन पर्चों में अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया गया था कि आरएसएस और बजरंग दल हर साल 10 लाख मुस्लिम लड़कियों को काफिर बनाकर उनकी इज्जत को तार-तार करना चाहते हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर में विवादित पर्चे बांटे जाने के मामले में गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के आदेश दिए हैं। जिन लोगों ने भी पर्चे फेंककर भ्रम और भय का माहौल बनाने की कोशिश की है, उन सब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके पहले कल इस मामले में प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी गई थी। इसी क्रम में कल इंदौर में उपस्थित डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया था कि विवादित पर्चे बांटने का मामला संज्ञान में आया है। इसके बाद धारा 153 के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

इंदौर की कुछ अल्पसंख्यक बस्तियों में पिछले दिनों विवादित प्रकार के पर्चे खुला खत के नाम से बांटे गए थे। इन पर्चों में अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया गया था कि आरएसएस और बजरंग दल हर साल 10 लाख मुस्लिम लड़कियों को काफिर बनाकर उनकी इज्जत को तार-तार करना चाहते हैं। अमरावती शहर की 800 से ज्यादा मुस्लिम लड़कियां इस प्रकार काफिर हो चुकी है। सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम) के जरिए और स्कूल और कॉलेज में आपको दोस्ती के बहाने फंसाया जाता है। इसी क्रम में उनसे कहा गया था, बहन तू शिकार ना बनना, भगवा लव ट्रैप में ना फंसना। इस मामले में पुलिस तक शिकायत पहुंची थी।

Read More पाकिस्तान में सैन्य अभियान में मारे गए 3 आतंकवादी, एक गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग