हमारी उम्मीदों का नया घर है संसद : शाहरुख

शाहरुख ने संसद भवन की एक वीडियो की साझा

हमारी उम्मीदों का नया घर है संसद : शाहरुख

शाहरुख ने संसद भवन की एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि नया संसद भवन, हमारी आशाओं का नया घर। हमारे संविधान को बनाए रखने वाले लोगों के लिए एक घर, जहां 140 करोड़ भारतीय एक परिवार बन जाते हैं।

शाहरुख खान ने नवनिर्मित संसद भवन को उम्मीदों का नया घर करार देते हुए रविवार को भारतीय लोकतंत्र की आत्मा के स्वस्थ रहने की कामना की। शाहरुख ने संसद भवन की एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि नया संसद भवन, हमारी आशाओं का नया घर। हमारे संविधान को बनाए रखने वाले लोगों के लिए एक घर, जहां 140 करोड़ भारतीय एक परिवार बन जाते हैं। आशा करता हूं यह नया घर इतना बड़ा हो कि इसमें देश के हर गांव, शहर और कोने-कोने से सब लोगों के लिये जगह हो। ट््वीट में लिखा कि हमारे संविधान को बनाये रखने वाले, इस महान राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का प्रतिनिधित्व करने वाले और देश की विविधता की रक्षा करने वाले लोगों के लिये क्या शानदार नया घर है, नरेंद्र मोदी जी। नये भारत के लिये एक नया संसद भवन लेकिन भारत के गौरव के सदियों पुराने सपने के साथ। जय हिन्द! प्रधानमंत्री मोदी ने इसके जवाब में ट्वीट किया कि खूबसूरती से व्यक्त किया! नया संसद भवन लोकतांत्रिक शक्ति और प्रगति का प्रतीक है। यह परंपरा को आधुनिकता के साथ जोड़ता है। 

अभिनेता अक्षय कुमार ने भी नए संसद भवन का वीडियो साझा करते हुए उसे भारत की विकास गाथा का एक प्रतिष्ति प्रतीक करार दिया। जैसे प्रत्येक भारतीय को देश की प्रगति पर गर्व है, वैसे ही वह भी अपनी खुशी काबू नहीं कर सकते। दिल्ली में अपने बचपन को याद करते हुए अक्षय ने कहा कि जब मैं अपने माता-पिता के साथ इंडिया गेट जाता था, तो आसपास की ज्यादातर इमारतें अंग्रेजों की बनायी हुई थीं, लेकिन यह एक नया भारत है, एक भव्य नया भारत है और मेरा दिल गर्व से भर गया है। संसद लोकतंत्र का मंदिर है और नए भारत का प्रतीक है।  आज हमारे लिए गौरव का क्षण है।  मोदी ने अक्षय को जवाब देते हुए कहा कि आपने अपने विचारों को बहुत अच्छी तरह से व्यक्त किया है। हमारी नयी संसद वास्तव में हमारे लोकतंत्र का प्रकाश स्तंभ है। 

 


यह देश की समृद्ध विरासत और भविष्य के लिए जीवंत आकांक्षाओं का प्रतीक है।

Read More चालू वर्ष में भारत की विकास दर रहेगी 6.5 प्रतिशत : अंकटाड

Post Comment

Comment List

Latest News